1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में नेताजी की जयंती पर उमड़ा सपा कार्यकर्ताओं का सैलाब, मुलायम सिंह यादव को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

सोनौली में नेताजी की जयंती पर उमड़ा सपा कार्यकर्ताओं का सैलाब, मुलायम सिंह यादव को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

सोनौली में नेताजी की जयंती पर उमड़ा सपा कार्यकर्ताओं का सैलाब, मुलायम सिंह यादव को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती शनिवार को सोनौली नगर पंचायत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई। सपा के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव के कैंप कार्यालय पर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की आंखें नम नजर आईं और सभी ने उनके योगदान को याद किया।

पढ़ें :- “सेवा भारती ने स्कूली बच्चों में जगाई जागरूकता—बाल विवाह रोकने का दिया सशक्त संदेश”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैजू यादव ने कहा कि नेताजी की कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने गरीब, मजदूर, किसान और वंचित तबके के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि नेताजी की महानता इसी में है कि उन्होंने उन लोगों को भी संसद और विधानसभा की दहलीज तक पहुंचाया, जो कभी इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे।

उन्होंने आगे कहा कि नेताजी गरीबों, किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के मसीहा थे। उन्होंने सब्जी बेचने वाले, रोज़मर्रा के कामगारों और ग्राम स्तर के लोगों को भी जनप्रतिनिधित्व दिलाकर राजनीति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की।

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। वे 1989, 1993 और 2003 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा देश के रक्षा मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1977 में वे पहली बार मंत्री बने थे। वर्ष 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। समाजवादी विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया से प्रेरित नेताजी अपनी जमीनी पकड़ और पिछड़े वर्गों को संगठित करने के लिए जाने जाते थे।

मरणोपरांत वर्ष 2023 में उन्हें ‘पद्म विभूषण’ सम्मान से नवाजा गया। नेताजी का 10 अक्टूबर 2022 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

पढ़ें :- अयोध्या में बिना मुआवजा किसानों की भूमि अधिग्रहण की शिकायत नितिन गडकरी तक पहुंची, मंत्री ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद को दिया जांच का आश्वासन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष नौतनवा विक्रम यादव, रामअचल भारती, कमरुद्दीन,हरिराम यादव पूर्व प्रधान,लक्ष्मण साहनी, मुस्तफा,नीरज गुप्ता सुदामा यादव,महेश यादव दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- लखनऊ की बेटी ने अमेरिका में रचा इतिहास : वॉशिंगटन के रेडमंड शहर की काउंसलर मेनका सोनी ने गीता हाथ में लेकर ली शपथ

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...