यूपी के आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां एक कॉलोनी में चार दुकानें ढह गई जिससे दो लोगो की मौत हो गई और सात लोगो के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
आगरा। यूपी के आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां एक कॉलोनी में चार दुकानें ढह गई जिससे दो लोगो की मौत हो गई और सात लोगो के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों के अनुसार शनिवार को यहां कालोनी में चार दुकाने ढहने से हादसा हो गया। इस हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई व अन्य सात लोग घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि मृतकों की पहचान सगे भाईयों किशन उपाध्याय और विष्णु उपाध्याय केरुप में हुई है।
त्यागी ने बताया कि घटना शाम चार बजे सेक्टर सात आवास विकास कालोनी में हुई जब दुकानों में मरम्मत और नवीनीकरण का काम चल रहा था। मलबे से नौ लोगो को बाहर निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान किशन और विष्णु की मौत हो गई। मामले की जांच चल रही है।