1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. विरोध प्रदर्शन में घायल छात्रों की मदद के लिए आगे आयी AAP, पार्टी ने लीगल और मेडिकल सहायता के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

विरोध प्रदर्शन में घायल छात्रों की मदद के लिए आगे आयी AAP, पार्टी ने लीगल और मेडिकल सहायता के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

New Delhi : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और देशभर से आए छात्रों व अन्य लोगों ने सोमवार को संसद मार्च की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठियां चलायीं और आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे। जिसमें कई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP ने उन छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है जिन पर विरोध-प्रदर्शन के बाद मामले दर्ज किए गए हैं; जिन्हें कानूनी या मेडिकल मदद की ज़रूरत है, वे इस पर संपर्क कर सकते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- बातचीत के बहाने जे.पी नड्डा के आवास पर सौरभ दास और आशुतोष रांका को नजरबंद कर, लाठीचार्ज किया गया: अभिजीत दीपके

केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में एक वीडियो संदेश जारी करते हुए लिखा, “कल बच्चों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। अगर किसी भी बच्चे को कोई भी Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो इस नंबर पर Message करें – Helpline No. – 85-888-33548 हम आपके लिए Best से Best Legal Team उपलब्ध करवायेंगे। हम सब एक हैं। आप सब हमारे बच्चे हो। आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे।” वीडियो संदेश में आप नेता ने कहा, “कल जिस तरह से मोदी सरकार ने हमारे बच्चों और हमराए युवाओं के ऊपर बर्बरता से हमला किया है वो बेहद शर्मनाक है। शायद अंग्रेज़ भी शरमा जाएंगे। जिस तरह से हमारे बच्चों पर लाठी चार्ज किया गया, टियर गैस के गोले छोड़े गए। फर्जी केस किए गए। मैंने बहुत सारे वीडियो देखे सोशल मीडिया पर जो दिल हिला देता है।”

उन्होंने कहा, “आप लोगों को किसी तरह की लीगल मदद की जरूरत है। मैं सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि कुछ पैरेंट्स अपने बच्चों को ढूंढ रहे हैं। उनको कह रहे हैं कि शायद पुलिस उठाकर लेकर गयी है। कुछ बच्चों पर झूठें केस कर दिये गए हैं। अगर आपको किसी तरह की लीगल मदद की जरूरत है तो इस नंबर पर आप हमें मैसेज कर दीजिये। हमने लीगल टीम बनायी है। लीगल टीम आपकी मदद करेगी। जरूरत पड़ेगी तो देश के बड़े से बड़े वकील हम आपकी मदद के लिए खड़े करेंगे। अगर आपको मेडिकल मदद की जरूरत है तो किसी और तरीके की मदद की जरूरत है। आप हमें इस नंबर पर मैसेज जरूर करें। तुरंत आपके पास कॉल बैक आएगा। हम आपकी मदद के लिए पहुंचेंगे।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...