1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच में हादसा, निर्माणाधीन होटल की छत गिरने से दो मजदूरों को मौत, दर्जनोंं घायल

बहराइच में हादसा, निर्माणाधीन होटल की छत गिरने से दो मजदूरों को मौत, दर्जनोंं घायल

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उस वक्त हाहाकार मच गया जब शुक्रवार की देर रात निर्माणाधीन होटल की छत ढहने से हादसा हो गया। इस हादसे में दो मजदूरे की मौत और दर्जनों लोग घायल है। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उस वक्त हाहाकार मच गया जब शुक्रवार की देर रात निर्माणाधीन होटल की छत ढहने से हादसा हो गया। इस हादसे में दो मजदूरे की मौत और दर्जनों लोग घायल है। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेमस होटल लेजर रिसोर्ट के दूसरे हिस्से में निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ। होटल की लगभग छह हजार स्क्वॉयर फीट छत की स्लैब डालने के लिए लखनऊ के एक ठेकेदार ने सेंटरिग लगाई थी।

उसमें वो अपने छह मजदूरों और बहराइच के 11 मजदूरों की हेल्प से स्लैब डाल रहा था। इसमें आधा काम वो दिन में पूरा हो चुका था, बाकी तीन हजार स्क्वॉयर फीट छत पर रात में प्रेशर मशीन से स्लैब डालने का काम किया जा रहा था।

इस दौरान सेंटरिंग टूट गई और छत मलबे में तब्दील हो गई। उस पर काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गए। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...