HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन शॉपिंग करना माना जाता है शुभ, घर में आती है बरकत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन शॉपिंग करना माना जाता है शुभ, घर में आती है बरकत

खरीदारी करना किसे नहीं पसंद होता है। इसके लिए लोग वीकेंड या छुट्टी का दिन चुनते हैं। बहुत कम लोग ही जानते है ज्योतिष शास्त्र में सामान खरीदने के लिए दिनों का जिक्र किया गया है। इसके अनुसार खरीदारी करने से घर में बरकत आती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

खरीदारी करना किसे नहीं पसंद होता है। इसके लिए लोग वीकेंड या छुट्टी का दिन चुनते हैं। बहुत कम लोग ही जानते है ज्योतिष शास्त्र में सामान खरीदने के लिए दिनों का जिक्र किया गया है। इसके अनुसार खरीदारी करने से घर में बरकत आती है। तो चलिए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किस दिवस कौन सी वस्तु खरीदना शुभ हैं या कौन सी वस्तु की खरीदारी करना अशुभ माना गया हैं।

पढ़ें :- Holi Chandra Grahan: होली पर लग रहा चन्द्र-ग्रहण, होलिका दहन के दिन भद्रा का साया, जानें- पूरी डिटेल्स

सप्ताह के 7 दिवस किसी ना किसी ग्रह या भगवान से संबंधित माने गये हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप दिवस के अनुसार अपने लिए जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे तो आपके लिए शुभ रहेगा।

सोमवार  का दिन  भगवान शिव को समर्पित होता  है। इस दिन कंप्यूटर, कॉपी-किताबें, मोबाइल या कोई भी स्टेशनरी का सामान नहीं खरीदना चाहिए। लेकिन इस दिन चावल, डेयरी उत्पाद और बर्तन खरीदना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है तथा उनका पसंदीदा रंग लाल है, इसलिए इस दिवस लाल रंग की चीज़ें खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिवस जूते या लोहे की चीज़ें खरीदने से बचना चाहिए।

बुधवार का दिन भगवान गणेश तथा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का दिवस है। इस दिवस चावल, दवाइयां, बर्तन और एक्वेरियम खरीदने से बचना चाहिए। लेकिन स्टेशनरी या कला से जुड़ी चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु का होता है। इस दिन को चश्मा, काजल, बर्तन या कोई नुकीली चीज खरीदना अशुभ माना जाता है। लेकिन इलेक्रट्रानिक सामान, प्रॉपर्टी, कपड़े और फर्नीचर आदि खरीद सकते हैं।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024 : आज है वैशाख अमावस्या , सभी दुखों से मुक्ति के लिए इस तरह करें पूजा

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की अराधना का दिन होता है। इस दिन कोक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और प्रॉपर्टी का खरीदना अच्छा नहीं माना गया है। लेकिन सौंदर्य संबंधी सामान, पूजा पाठ का सामान, तिजोरी और कपड़े आदि खरीदे जा सकते हैं।

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन नमक, चमड़े की कोई चीज, लाल कपड़े और सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। इसके विपरित इस दिवस औजार, मशीनरी और फर्नीचर खरीदना शुभ माना गया है। वहीं रविवार के दिवस लोहे से संबंधी वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है। लेकिन इस दिवस लाल रंग की वस्तु, गेहूं और दवाइयां खरीदी जा सकती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...