High Court stays Rajpal Yadav's sentence : दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस केस में एक्टर राजपाल यादव की सज़ा पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि राहत पर विचार करते हुए रेस्पोंडेंट के बैंक अकाउंट में 1.5 करोड़ रुपये जमा कर दिए गए हैं। कोर्ट ने इस शर्त पर सज़ा रोकने का आदेश दिया कि यादव 1 लाख रुपये का पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही रकम की एक श्योरिटी दें।
High Court stays Rajpal Yadav’s sentence : दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस केस में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव की सज़ा पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि राहत पर विचार करते हुए रेस्पोंडेंट के बैंक अकाउंट में 1.5 करोड़ रुपये जमा कर दिए गए हैं। कोर्ट ने इस शर्त पर सज़ा रोकने का आदेश दिया कि यादव 1 लाख रुपये का पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही रकम की एक श्योरिटी दें।
राजपाल यादव ने हाई कोर्ट आदेश माना है और उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उनके सामने कई शर्तें भी रखी हैं, जिसे उन्हें पूरा करना होगा। फिलहाल एक्टर को अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करना होगा। वह 18 मार्च तक कस्टडी से बाहर रहेंगे, जब कोर्ट इस मामले की फिर से सुनवाई करेगा। जिसमें एक्टर को या तो फिजिकली या फिर वर्चुअली मौजूद रहना होगा। कोर्ट के फैसले पर अभिनेता सोनू सूद ने खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “आपकी दुआओं और पक्के सपोर्ट की वजह से, इंतज़ार लगभग खत्म हो गया है। तैयार होने का समय आ गया है, जिस हंसी को आप मिस कर रहे थे, वह स्क्रीन पर वापस आने वाली है। बने रहें।”
कोर्ट के फैसले से पहले सोनू ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज हमारे भाई राजपाल यादव भाई के लिए एक अहम दिन है। दुआ है कि चीज़ें सही दिशा में आगे बढ़ें और उन्हें वो राहत मिले जिसके वो हकदार हैं। वो एक रेयर टैलेंटेड और एक कमाल की आत्मा हैं। चलो इस मोमेंटम को खत्म नहीं होने देते, हम उनके साथ खड़े हैं और जब तक चीज़ें ठीक नहीं हो जातीं, तब तक साथ देते रहेंगे।”
बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव ने कोर्ट के आदेश के बाद 6 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वह अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का कर्ज लिया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप रहने के चलते राजपाल बड़े कर्ज में डूब गए थे। कर्ज न चुका पाने के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा। जिसके बाद अभिनेता सोनू सूद और जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव उनके परिवार की मदद के लिए आगे आए थे।