1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने वेब सीरीज दलदल को लेकर किया पोस्ट, कहा- पिछला सप्ताह किसी सपने से कम नही था

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने वेब सीरीज दलदल को लेकर किया पोस्ट, कहा- पिछला सप्ताह किसी सपने से कम नही था

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी लेटेस्ट सीरीज़ दलदल को लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने शो की कई तस्वीरें भी शेयर की है। फैंस को BTS पलों की झलक मिली, जब एक्ट्रेस DCP रीटा फरेरा के रोल के लिए तैयारी कर रही थीं। उन्होंने कैप्शन में अपने विचार लिखे और कहा कि दलदल के साथ यह पिछला हफ़्ता किसी सपने से कम नहीं रहा।

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Actress Bhumi Pednekar) अपनी लेटेस्ट सीरीज़ दलदल को लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने शो की कई तस्वीरें भी शेयर की है। फैंस को BTS पलों की झलक मिली, जब एक्ट्रेस DCP रीटा फरेरा के रोल के लिए तैयारी कर रही थीं। उन्होंने कैप्शन में अपने विचार लिखे और कहा कि दलदल के साथ यह पिछला हफ़्ता किसी सपने से कम नहीं रहा। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा हुआ है। बस नहीं हो रहा। इतने लंबे समय बाद मुझे ऐसा प्यार महसूस हुआ है। मैं अभी भी खुद को चिकोटी काट रही हूं। मैं अक्सर रुक जाती हूं, बस इस सब को महसूस करती हूं। प्यार, ईमानदारी, जिस तरह से आपने इस कहानी और रीटा के साथ जुड़ाव महसूस किया।

पढ़ें :- ASUS और ROG ने भारत में लॉन्च किए तीन जबरदस्त लैपटॉप, चेक करें स्पेक्स और कीमत

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने फैंस के प्रति बहुत ज़्यादा आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि मुझे पता था कि दलदल ईमानदारी से बनाया गया है, लेकिन रिस्पॉन्स, प्यार, तारीफ़, यह बात कि हम ग्लोबली ट्रेंड कर रहे हैं। इन सबने मुझे आगे आने वाली चीज़ों के लिए उम्मीद, हिम्मत और मोटिवेशन से भर दिया है। मैंने हर मैसेज पढ़ा है और मैं उन्हें अपने साथ रखती हूं। दलदल को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, जहां फैंस ने एक्ट्रेस पर खूब प्यार बरसाया, वहीं एक्टर्स दीया मिर्ज़ा और विनीत कुमार सिंह ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया। ताहिरा कश्यप ने लिखा कि तुम रीटा और बहुत बहुत बहुत अच्छी थी। दलदल का डायरेक्शन अमृत राज गुप्ता ने किया है और इसे विक्रम मल्होत्रा ​​और सुरेश त्रिवेणी ने अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज़ सुरेश त्रिवेणी ने बनाई है और इसे श्रीकांत अग्नीस्वरन, रोहन डिसूज़ा, प्रिया सग्गी और हुसैन हैदरी ने लिखा है। भूमि पेडनेकर के साथ शो में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी विश धामिजा की किताब भिंडी बाज़ार पर आधारित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...