1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Credit Card को UPI से लिंक करने से पहले जान लें फायदे और नुकसान

Credit Card को UPI से लिंक करने से पहले जान लें फायदे और नुकसान

Advantages and disadvantages of linking credit card to UPI : आज के समय में यूपीआई (UPI) ने डिजिटल पेमेंट को काफी आसान कर दिया है। इसके इस्तेमाल से अब हर कोई अपने स्मार्टफोन की मदद से पेमेंट करने में सक्षम है। वहीं, आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड को भी UPI से जोड़ने की अनुमति दे रखी है। हालांकि, क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने से होने वाले फायदे व नुकसान के बारे में जान लेना भी बेहद जरूरी है। जिसके बारे में हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के फायदे

अगर आप क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करते हैं तो फिजिकल कार्ड के बिना भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूपीआई का इस्तेमाल सब्जी खरीदने से लेकर मोटी रकम को ट्रांसफर करने तक लगभग सभी पेमेंट के लिए किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने के लिए आम तौर पर 45-50 दिन का वक्त दिया जाता है। यह यूपीआई के जरिए हुए पेमेंट पर भी लागू होगा, जो क्रेडिट कार्ड से लिंक है। यानी जेब पर फौरन कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ने वाला।

सबसे बड़ी बात है कि लिंक्ड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए भी कर सकते हैं। इसके मतलब है कि बिना मेहनत-मशक्कत के ग्लोबल एक्सेसबिलिटी मिल जाती है। साथ ही, करेंसी कन्वर्जन भी नहीं करना पड़ता। इसके अलावा यूपीआई को क्रेडिट कार्ड से लिंक कराने पर कई तरह के कैशबैक और रिवॉर्ड भी मिलते हैं।

क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के नुकसान

क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने में सबसे बड़ी समस्या यह है कि सिर्फ RuPay क्रेडिट कार्ड को ही यूपीआई से लिंक किया जा सकता है। यानी मास्टर कार्ड या वीजा कार्ड से इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते। साथ ही क्रेडिट कार्ड से लिंक यूपीआई के जरिए पेमेंट पर व्यापारियों से मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क लिया जाएगा। इससे जाहिर तौर पर व्यापारियों का नुकसान होगा। ऐसे में कई व्यापारियों ने इस फीचर को इनेबल ही नहीं किया है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

पिछले काफी समय से माना जाता रहा है कि क्रेडिट कार्ड फिजूलखर्ची बढ़ती है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने पर यह प्रवृत्ति और बढ़ सकती है। लोगों को सभी चीजों को ध्यान में रखकर पक्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने का फैसला लेना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...