1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. X Down : पांच दिन में दूसरी बार X डाउन, यूजर्स कर रहे हैं लगातार शिकायत

X Down : पांच दिन में दूसरी बार X डाउन, यूजर्स कर रहे हैं लगातार शिकायत

पूर्व में ट्विटर के नाम से लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ठप होने की खबर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं। Downdetector ने भी X एक्स के आउटेज की पुष्टि की है। आउटेज की शुरुआत आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 12.47 से हुई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पूर्व में ट्विटर के नाम से लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ठप होने की खबर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं। Downdetector ने भी X एक्स के आउटेज की पुष्टि की है। आउटेज की शुरुआत आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 12.47 से हुई है।

पढ़ें :- ओप्पो फाइंड X10 और Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक

आज 51 फीसदी यूजर्स ने एप की शिकायत की है और 47 फीसदी वेब वर्जन पर समस्या हो रही है। लोगों की टाइमलाइन अपडेट नहीं हो रही है। यूजर्स को Something went wrong. Try reloading का मैसेज मिल रहा है। बता दें कि इससे पहले 26 अप्रैल को भी एक्स ठप हुआ था उस दौरान 1,000 से अधिक यूजर्स ने शिकायत की। उस दौरान भी यूजर्स को इसी तरह की दिक्कत आ रही थी, हालांकि कुछ देर बाद सेवाएं बहाल हो गई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...