कालिंदी विहार में शनिवार रात तेज रफ्तार DCM ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय खुशबू जुरैल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवतियां घायल हैं। घटना के बाद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़ लिया...
आगरा : कालिंदी विहार में शनिवार रात तेज रफ्तार DCM ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय खुशबू जुरैल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवतियां घायल हैं। घटना के बाद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना रात करीब 9:10 बजे ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में हुई। चार युवतियां सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार DCM ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
बंपर में फंसी युवती, सड़क पर घिसटती चली गई
टक्कर लगने से कुछ युवतियां दूर जा गिरीं, जबकि खुशबू गाड़ी के अगले बंपर में फंस गईं। वह करीब 25 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गईं। इसके बाद DCM एक अन्य वाहन से भी टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा, लेकिन राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
घायलों को पहले नजदीकी चौहान हॉस्पिटल ले जाया गया। खुशबू की हालत गंभीर होने पर उन्हें हरिपर्वत स्थित अतुल हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बाकी दोनों घायल युवतियों का इलाज चल रहा है।
सहेली को छोड़ने के बाद लौट रही थीं युवतियां
खुशबू के पिता मनमोहन सिंह प्रकाश कोल्ड स्टोरेज में मैनेजर हैं। परिवार कालिंदी विहार के एच-ब्लॉक में रहता है। जानकारी के मुताबिक खुशबू अपनी छोटी बहन भूमि (18) और पड़ोसी शिखा कुशवाह के साथ सहेली निशा चौधरी (20) को गोविंद कॉलोनी छोड़ने गई थीं। लौटते समय कैला देवी मंदिर के सामने यह हादसा हो गया।
ट्रांस यमुना थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के अनुसार, DCM की टक्कर से एक युवती की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और DCM समेत चालक को हिरासत में लिया है। चालक के नशे में होने की बात भी सामने आई है, जिसकी पुष्टि जांच के आधार पर की जाएगी।
CCTV —— आगरा में तेज रफ्तार DCM ने 4 युवतियों को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवती की मौत!
उत्तर प्रदेश के आगरा में कालिंदी विहार इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे पैदल जा रही चार युवतियों को तेज रफ्तार DCM ने टक्कर मार दी। https://t.co/HKBiq5lOhQ— @p2- चंद्रवंशी 🇮🇳 (@pra1366) October 17, 2026