1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पूर्व भाभी सामंथा ने अखिल अक्किनेनी को दी शुभकामनाएं, तीन साल बाद ‘लेनिन’ से कर रहे कमबैक

पूर्व भाभी सामंथा ने अखिल अक्किनेनी को दी शुभकामनाएं, तीन साल बाद ‘लेनिन’ से कर रहे कमबैक

तेलुगु अभिनेता अखिल अक्किनेनी करीब तीन साल बाद फिल्म ‘लेनिन’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘एजेंट’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। अब उनकी नई एक्शन-ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है...

By Harsh Gautam 
Updated Date

तेलुगु अभिनेता अखिल अक्किनेनी करीब तीन साल बाद फिल्म ‘लेनिन’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘एजेंट’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। अब उनकी नई एक्शन-ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

पढ़ें :- Box Office पर 'Welcome To The Jungle' का धमाल, 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रुपये पार

पूर्व भाभी सामंथा ने दी रिलीज से पहले शुभकामनाएं

फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘लेनिन’ का ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, अखिल अक्किनेनी और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। फिल्म से पहले ही ब्लॉकबस्टर वाली फील आ रही है। सामंथा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या है सामंथा और अखिल का रिश्ता?

पढ़ें :- 'Welcome To The Jungle' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, शनिवार को अक्षय की फिल्म ने की बंपर कमाई

अखिल अक्किनेनी अभिनेता नागा चैतन्य के छोटे भाई हैं। नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की शादी 2017 में हुई थी, लेकिन दोनों ने 2021 में तलाक ले लिया। इसी वजह से सामंथा, अखिल की पूर्व भाभी हैं। दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

क्या है फिल्म ‘लेनिन’ की कहानी?

मुरली किशोर अब्बुरु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भाग्यश्री बोरसे, सुनील और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी रायलसीमा की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक साहसी युवक गांव के एक जालिम नेता के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...