1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल

भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल

तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म विदेशों में रिलीज होने से एक दिन पहले भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है..

By Harsh 
Updated Date

जन नायकन रिलीज डेट:  तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म विदेशों में रिलीज होने से एक दिन पहले भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। यदि ऐसा होता है तो दर्शकों को लंबा ओपनिंग वीकेंड मिलेगा, जिससे फिल्म की शुरुआती कमाई को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- सनी देओल के ‘मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ बयान पर बवाल, वायरल हुआ सालों पुराना पान मसाला VIDEO

भारत में 23 जुलाई को हो सकती है रिलीज

फिल्म की भारतीय रिलीज डेट को लेकर अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को भारत में रिलीज हो सकती है। वहीं फिल्म के यूके डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि यह फिल्म 24 जुलाई को विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विदेशों के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

सेंसर बोर्ड ने दिया ‘A’ सर्टिफिकेट

रिलीज की चर्चाओं के बीच फिल्म की सेंसर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने जन नायकन को ‘A’ सर्टिफिकेट जारी किया है। फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 3 मिनट बताई जा रही है।

पढ़ें :- प्रकाश राज का दावा- SIR में वोटर लिस्ट से उनका नाम कटा, बोले- कौन-कौन से दस्तावेज दिखाने पड़ेंगे

विजय के करियर की आखिरी फिल्म

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी जन नायकन को विजय के फिल्मी करियर की अंतिम फिल्म माना जा रहा है। करीब 33 साल तक सिनेमा में सक्रिय रहने के बाद विजय अब पूरी तरह राजनीति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

पढ़ें :- प्रकाश राज का वोटर लिस्ट से नाम गायब, बोले- ‘जिस सीट से चुनाव लड़ा, वहीं से नाम हटा दिया’
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...