1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘अखिलेश जी, अयोध्या की सड़कों पर क्या आपके कानों में कारसेवकों की चीख़ें नहीं गूंजी…’ ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना

‘अखिलेश जी, अयोध्या की सड़कों पर क्या आपके कानों में कारसेवकों की चीख़ें नहीं गूंजी…’ ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav's Ayodhya visit : सपा प्रमुख अखिलेश यादव, अपने अयोध्या दौरे के बाद भाजपा और उसके सहयोगियों के निशाने पर हैं। विरोधी, रामलला के दर्शन करने न जाने को लेकर सपा प्रमुख की आस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच, कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर जोरदार हमला बोला है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Akhilesh Yadav’s Ayodhya visit : सपा प्रमुख अखिलेश यादव, अपने अयोध्या दौरे के बाद भाजपा और उसके सहयोगियों के निशाने पर हैं। विरोधी, रामलला के दर्शन करने न जाने को लेकर सपा प्रमुख की आस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच, कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर जोरदार हमला बोला है।

पढ़ें :- त्रिशूल और चक्र लिए अखिलेश ने शेयर की वीडियो, बोले- जब सत्ता करे अत्याचार वंचितों पर भारी, तब तू उठा त्रिशूल और बन सुदर्शनधारी

ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “अखिलेश जी, हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती। एक बात बताइयेगा? अयोध्या की सड़कों पर जब आप पहुंचे तो क्या आपके कानों में कारसेवकों की चीख़ें नहीं गूंजी? उन्हीं कारसेवकों की चीख़ें जिनपर आपके पिता जी ने गोली चलवाई थी? याद तो आई होगी? अंदर अंदर आप मुस्कुराए भी होंगे?”

राजभर ने कहा, “अभी भी समय है, पश्चाताप कर लीजिए। पाप ख़त्म तो नहीं होंगे, शायद ईश्वर माफ़ कर दे। प्रभु श्री राम बड़े दयालु हैं। दूसरी बात। अगर आस्था है तो राजनैतिक समीकरण का बंधक मत बनिए। अगर आस्था नहीं है तो खुलकर कहिए कि मैं नास्तिक हूं। बीच में रहकर ना 80 के रहेंगे, ना 20 के। बाक़ी आपकी एक तस्वीर देखी। भोजन प्रसाद पाते हुए। आश्चर्य हुआ कि जो अखिलेश जी इफ़्तारी में टोपी लगाकर चहकते हुए दिखते हैं, वही अखिलेश जी कैसे असहज बैठे हैं।”

पढ़ें :- 'भला क्या जलाये कोई दीया, जब पानी में डूब गया है दीप...' अखिलेश ने बाढ़ के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

वहीं, अखिलेश के साधू संतों के साथ भोजन पर सुभासपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा, “ये तस्वीर देखकर लग रहा है कि भोजन प्रसाद के लिए नहीं बल्कि वोट की भूख मिटाने बैठे हैं। ऐसा लगता है जैसे इफ़्तार वाली मुस्कान दिख गई तो मौलाना नाराज़ हो जायेंगे। उम्मीद है आपकी अंतरात्मा जागेगी और आज नहीं तो कल, आप प्रभु श्री राम के और प्रभु हनुमान के दर पर शीश नवाकर माफ़ी ज़रूर मांगेंगे। जय श्री राम, जय हनुमान।”

बता दें कि पूर्व सीएम अखिलेश गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल अयोध्या पहुंचे थे। जिसका आयोजन पूर्व मंत्री और पूर्व अयोध्या विधायक तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के आवास पर हो रहा था। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। वहीं, जब अखिलेश से रामलला के दर्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने पवन पांडेय की ओर इशारा करते हुए कहा कि तारीख तय करो, सभी विधायकों और सांसदों के साथ मिलकर रामलला के दर्शन करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...