1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. त्रिशूल और चक्र लिए अखिलेश ने शेयर की वीडियो, बोले- जब सत्ता करे अत्याचार वंचितों पर भारी, तब तू उठा त्रिशूल और बन सुदर्शनधारी

त्रिशूल और चक्र लिए अखिलेश ने शेयर की वीडियो, बोले- जब सत्ता करे अत्याचार वंचितों पर भारी, तब तू उठा त्रिशूल और बन सुदर्शनधारी

Akhilesh Yadav Ayodhya visit : सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल अयोध्या पहुंचे। जिसका आयोजन पूर्व मंत्री और पूर्व अयोध्या विधायक तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के आवास पर हो रहा था। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। जिसको लेकर विरोधियों ने उन पर धार्मिक कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बनाने का आरोप लगाया है। इस बीच, सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह एक हाथ में त्रिशूल और एक में चक्र लिए नजर आ रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'अखिलेश जी, अयोध्या की सड़कों पर क्या आपके कानों में कारसेवकों की चीख़ें नहीं गूंजी...' ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर जो वीडियो शेयर किया है, वो पवन पांडेय के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का है। जिसमें पूर्व विधायक अखिलेश के हाथों में को त्रिशूल और चक्र पकड़ा रहे हैं। इसके साथ सपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में कहा, “मानवता की रक्षा है सामूहिक ज़िम्मेदारी…. जब भेदभाव के शूल का चुभना रहे जारी…. अपमानों का बने निशाना दुखी माँ-नारी…. युवाओं के सपनों पर तलवार चले दुधारी…. जब सत्ता करे अत्याचार वंचितों पर भारी… तब तू उठा त्रिशूल और बन सुदर्शनधारी!”

पढ़ें :- 'अखिलेश के बिना सब सूना है...' बृजभूषण शरण सिंह ने की सपा प्रमुख की तारीफ! सीट बंटवारे पर कांग्रेस को बड़ा संदेश

सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होने गए अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि जब से सपा ने अयोध्या में प्रत्याशी घोषित किया है, बीजेपी सर्वे पर सर्वे करा रही है और वह हर सर्वे में छूट जा रही है। सुनने में आ रहा है कि अयोध्या में बीजेपी को नया प्रत्याशी ही नहीं मिल पा रहा है।” अखिलेश ने आगे कहा, “जो बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री इतने ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...