1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश ने केशव पर कसा तंज, बोले- जो अपना चुनाव हार गये, वो दूसरों से ख़ुद को मुख्यमंत्री के रूप में चुनने की करते हैं उम्मीद

अखिलेश ने केशव पर कसा तंज, बोले- जो अपना चुनाव हार गये, वो दूसरों से ख़ुद को मुख्यमंत्री के रूप में चुनने की करते हैं उम्मीद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि जो अपना चुनाव हार गये, वो दूसरों से ख़ुद को मुख्यमंत्री के रूप में चुनने की उम्मीद करते हैं। यादव ने कहा कि डबल इंजन का मतलब यहां तो ‘दिल्ली-लखनऊ’ के साथ-साथ ‘सिराथू-गोरखपुर’ भी निकला। अब देखते हैं ये हटते हैं या हटाए जाते हैं?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि जो अपना चुनाव हार गये, वो दूसरों से ख़ुद को मुख्यमंत्री के रूप में चुनने की उम्मीद करते हैं। यादव ने कहा कि डबल इंजन का मतलब यहां तो ‘दिल्ली-लखनऊ’ के साथ-साथ ‘सिराथू-गोरखपुर’ भी निकला। अब देखते हैं ये हटते हैं या हटाए जाते हैं?

पढ़ें :- BJP सरकार अधिकारियों पर अनैतिक काम करने का बनाती है दबाव, जिसकी वजह से उन्हें देना पड़ जाता है त्यागपत्र...दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद बोले अखिलेश यादव

पढ़ें :- मुख्यमंत्री पद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा-देखिए हो सकता है कि आप मुझे अगली बार सीएम की कुर्सी पर देखें, मेरी भी महत्वाकांक्षा...

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि ख़ुद से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और… जुबां पर आज दिल की बात आ गई। उन्होंने लिखा कि जो अपना चुनाव हार गये, वो दूसरों से ख़ुद को मुख्यमंत्री के रूप में चुनने की उम्मीद करते हैं। डबल इंजन का मतलब यहाँ तो ‘दिल्ली-लखनऊ’ के साथ-साथ ‘सिराथू-गोरखपुर’ भी निकला। अब देखते हैं ये हटते हैं या हटाए जाते हैं।

मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि माफ़िया-बदमाश यूपी छोड़कर चले गये, यहां तो उल्टा दूसरे राज्यों के बदमाश हत्या करते हुए उप्र  आ गये

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी दावा करते रह गये कि माफ़िया-बदमाश उप्र छोड़कर चले गये हैं। यहां तो उल्टा हो गया दूसरे राज्यों के गैंग-बदमाश बीसों राउंड गोलियां चलाकर, हत्या करते हुए उप्र में आ गये हैं। उनकी गैंग का नाम भी उप्र के किसी नामी-गिरामी से मिलता जुलता है। ये रिश्ता क्या कहलाता?

गोलियां अपने प्रदेश के एक निर्दोष युवा को ही नहीं, कोतवाली क्षेत्र में उप्र की क़ानून-व्यवस्था को भी मारी गईं हैं। बेख़ौफ़ हत्यारों के हौसले सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उन्हें सत्ता सजातीयों को प्रश्रय देकर बचानेवाला और झूठे एनकाउंटर करवाकर पुलिस को भ्रष्ट बनानेवाला उप्र भाजपा सरकार का भ्रष्ट शासन अपना-सा लगता है। गुनाहों में ‘किसी’ की साझेदारी है। इसीलिए इतनी बेशर्म पर्दादारी है।

सवाल ये है कि प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था इतनी लचर कैसे हो गई है कि अपराधी सत्ता से नहीं डर रहे हैं?

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में अल्पसंख्यक समाज की 6 साल की एक मासूम बच्ची के बलात्कार और हत्या का मामला रूह कंपा देनेवाला है। इससे पूरे प्रदेश में हर बेटी के मां-बाप अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं।

सवाल ये है कि प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था इतनी लचर कैसे हो गई है कि अपराधी सत्ता से नहीं डर रहे हैं? इस सवाल का यही जवाब है कि सत्ता सजातीयों के हर अपराध को जिस तरह दबाया-छुपाया जा रहा है उससे दूसरे अपराधियों के भी हौसले बुलंद हो रहे हैं। भाजपा ने अपने भ्रष्टाचार का दायरा इतना अधिक बढ़ा दिया है कि उसमें पुलिस को भी संलिप्त होने पर मजबूर कर दिया है, जिसका लाभ उठाकर कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मी अपराधियों से सांठगांठ करके गुनाहों को पनाह दे रहे हैं।
घोर निंदनीय!
इंसाफ़ हो!!!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...