1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व एमएलसी कांति सिंह की पुस्तक ‘छूना है आसमान’ का अखिलेश यादव ने किया विमोचन

पूर्व एमएलसी कांति सिंह की पुस्तक ‘छूना है आसमान’ का अखिलेश यादव ने किया विमोचन

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य कांति सिंह की जीवनी, देश की प्रतिष्ठित लेखिका रेनू सैनी द्वारा रचित 'छूना है आसमान' का विमोचन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने किया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य कांति सिंह की जीवनी, देश की प्रतिष्ठित लेखिका रेनू सैनी द्वारा रचित ‘छूना है आसमान’ का विमोचन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने किया।

पढ़ें :- Rain alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

बता दें कि यह पुस्तक कांति सिंह के संघर्ष, संकल्प और सेवा से भरे जीवन को समर्पित है। अखिलेश यादव ने कहा कि “किताब का शीर्षक ही बताता है कि जीवन भर संघर्ष करना होता है, क्योंकि आसमान कभी पूरी तरह छुआ नहीं जा सकता। पाठक जब ऐसी जीवनी पढ़ते हैं, तो प्रेरणा स्वतः मिलती है। शिक्षा से जुड़ी किसी शख्सियत की जीवनी समाज को कई दिशाओं में रोशनी देती है। यह जीवनी असफल या संघर्षरत लोगों को सशक्त बनाएगी। शिक्षा हमें सकारात्मक, विनम्र और सहयोगी बनाती है। यह शोषण नहीं, पोषण करती है। कांति सिंह समाज में नई क्रांति लाने का कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस के संस्थापक व प्रतापगढ़ के सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि “छूना है आसमान’ सिर्फ एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक संदेश है। उन तमाम महिलाओं के लिए जो जीवन में संघर्ष कर रही हैं, लेकिन उनके मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना है। यह पुस्तक उन्हें संबल, साहस और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगी। अपने भाषण में कांति सिंह ने भावुक होकर कहा कि “मेरे जीवन की प्रेरणा डॉ. एस.पी. सिंह रहे हैं। उनके स्नेह, शिक्षण और मार्गदर्शन में ही मैंने यह संकल्प लिया और इस मुकाम तक पहुंची। यह पुस्तक मेरी नहीं, उनके विचारों और मूल्यों का प्रतिबिंब है।

लेखिका रेनू सैनी ने कहा कि यह जीवनी न केवल एक महिला की यात्रा है, बल्कि यह सामाजिक चेतना, आत्मनिर्भरता और प्रेरणा का दस्तावेज़ है। उन्होंने बताया कि पुस्तक लेखन के दौरान उन्हें कांति सिंह के व्यक्तित्व के कई प्रेरणास्पद पहलुओं को गहराई से जानने का अवसर मिला। समारोह का समापन एलपीसीपीएस डायरेक्टर गरिमा सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया, प्रदेश भर में लगातार गिर रही हैं पानी की टंकियां: अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...