1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव, बोले- ‘भाजपाई घपलेबाज’ खुद से फार्म-7 छापकर…नकली हस्ताक्षर कर वोट कटवाने में लगे हैं, न्यायालय संज्ञान ले

अखिलेश यादव, बोले- ‘भाजपाई घपलेबाज’ खुद से फार्म-7 छापकर…नकली हस्ताक्षर कर वोट कटवाने में लगे हैं, न्यायालय संज्ञान ले

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा (BJP) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि 'माननीय न्यायालय संज्ञान ले' भाजपाई घपलेबाज (BJP Fraudsters) खुद से फार्म 7 छापकर, नकली हस्ताक्षर करके पीडीए (PDA) समाज के वोटरों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज का वोट कटवाने में लगे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा (BJP) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि ‘माननीय न्यायालय संज्ञान ले’ भाजपाई घपलेबाज (BJP Fraudsters) खुद से फार्म 7 छापकर, नकली हस्ताक्षर करके पीडीए (PDA) समाज के वोटरों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज का वोट कटवाने में लगे हैं।

पढ़ें :- भाजपा को असम में बड़ा झटका! मंत्री नंदिता गोरलोसा ने छोड़ी पार्टी तो कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार

उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा कि हर पत्रकार से अपील है, अपना मीडिया धर्म निभाएं, लोकतंत्र बचाएं। जो भी मीडिया, वो चाहे गांव-मोहल्ले-स्थानीय स्तर का हो या जिले-मंडल-राज्य स्तर का अगर वो ये खबरें दिखा रहा है और लोकतंत्र के चौथे खंभे की सार्थक भूमिका निभा रहा है, तो हम उसके साथ हैं। सिवाय निर्वाचन आयोग (Election Commission) के ये बात सबको पता है। हमारे बार-बार अपील करने पर भी SIR में फ़ार्म 7 की ये धांधली रुक नहीं रही है।

फार्म 7 का दुरुपयोग एक बहुत बड़ा अपराध

फार्म 7 का दुरुपयोग एक बहुत बड़ा अपराध है। इसके गैरकानूनी इस्तेमाल की क्या सज़ा क्या हो सकती है। इसके बारे में चुनाव आयोग विज्ञापन प्रकाशित करे और भाजपाई और उनके संगी-साथियों को चेतावनी दे। हमारे पीडीए-प्रहरी और जागरूक वोटर तो इस फर्जीवाड़े के भंडाफोड़ का प्रयास कर ही रहे हैं, चुनाव आयोग भी अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आगे आए। कहीं ऐसा न हो कि मुख्य चुनाव आयुक्त को चेताने के लिए कोई उनका ही नाम फार्म सात का इस्तेमाल करके साफ कर दे।

पढ़ें :- ​गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान कहा प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रतिष्ठा को किया मजबूत, बिना अवकाश लिए 24 साल तक किया काम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...