1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा-यह सरकार झूठ, इमोशंस और डराकर चल रही

भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा-यह सरकार झूठ, इमोशंस और डराकर चल रही

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, किसानों का वोट लेने के लिए उन्हें ​गुमराह किया जा रहा है। उनको झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। किसानों ने आय दोगुनी होने की बात कही गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। आज महंगाई बढ़ती जा रही है। डीजल, पेट्रोल और बिजली के दाम कहां पहुंच गए?

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, किसानों का वोट लेने के लिए उन्हें ​गुमराह किया जा रहा है। उनको झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। किसानों ने आय दोगुनी होने की बात कही गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। आज महंगाई बढ़ती जा रही है। डीजल, पेट्रोल और बिजली के दाम कहां पहुंच गए?

पढ़ें :- दिल्ली की दम घोटूं हवा के बीच मकर द्वार पर प्रदूषण के खिलाफ हल्ला बोल, विपक्षी सांसदों ने 'मौसम का मजा लीजिए' बैनर लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

अखिलेश यादव ने कहा, सरकार से अगर हम पूछें कि जो राशन पाने वाले लोग हैं उनकी पर कैपिटा इनकम क्या है, तो सरकार आज भी बताने के लिए तैयार नहीं है। सोचिए महंगाई इन्होंने कहां पहुंचा दी, गाड़ियां महंगी, घर मकान महंगा, सोना भी महंगा, सोना इकट्ठा कर रही है बीजेपी।

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि, भाजपा सोना एकत्रित कर रही है। तभी तो महंगा हो रहा है। आखिर कहां जा रहा है सोना फिर? आज गरीब आदमी सोने की छोटी सी चीज भी बेटी को शादी में नहीं दे पा रहा है। क्योंकि आज सोनो इतना महंगा हो गया है। यह सरकार झूठ पर चल रही है, इमोशंस पर चल रही है, डराकर सरकार चल रही है।

साथ ही कहा, बिहार में आज 35 हजार लीटर शराब पकड़ी गई। कफ सिरफ की गड़बड़ी में भाजपा के लोग शामिल हैं। 2022 के चुनाव में होने डाटा और आटा फ्री में देने का वादा किया था। हर युवा को मुफ्त मोबाइल देने का वादा किया था। लेकिन, जनता ने स्वीकार नहीं किया। अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री जापान और सिंगापुर जा रहे हैं। वहां से क्यूटो जाएं। अखिलेश यादव ने आगे कहा, 2027 के 427 दिन पहले ही ये चोरी की तैयारी कर रहे हैं। जब आपका वोट ही गायब हो जाएगा तो क्या बोलेंगे आप।

 

पढ़ें :- Video: मौलाना को महिला ने हंटर से जमकर पीटा, 15 वर्षीय लड़की के गलत काम करने का आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...