HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा अटैक, बोले-सपा और कांग्रेस जबसे हुए हैं एक , तब से आपस में टकरा रहे हैं डबल इंजन

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा अटैक, बोले-सपा और कांग्रेस जबसे हुए हैं एक , तब से आपस में टकरा रहे हैं डबल इंजन

यूपी की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट (Pratapgarh Lok Sabha seat) पर गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) पार्टी प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल (Party candidate SP Singh Patel) के पक्ष में जनसभा सबोधित करते हुए केंद्र व यूपी की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रतापगढ़। यूपी की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट (Pratapgarh Lok Sabha seat) पर गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) पार्टी प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल (Party candidate SP Singh Patel) के पक्ष में जनसभा सबोधित करते हुए केंद्र व यूपी की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की है। जीआईसी ग्राउंड (GIC Ground) में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने भाजपा पर जमकर हमलावर नजर आए।

पढ़ें :- राम मंदिर लहर में बीजेपी का किला भेदने वाले सांसद अवधेश प्रसाद हीरो बनकर उभरे, तो हाथ पकड़कर संसद पहुंचे अखिलेश

 भाजपा का यूपी की 80 की 80 सीटों पर होने जा रहा है सफाया 

पढ़ें :- 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र कल से, पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों समेत 280 सांसद पहले दिन लेंगे शपथ

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जबसे समाजवादी और कांग्रेस एक हुए हैं तब से डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। ये टकराकर जीरो होने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का यूपी की 80 की 80 सीटों पर सफाया होने जा रहा है। ये दिल्ली वाले कहते हैं शहजादे-शहजादे, ये शहजादे शह भी देंगे और मात भी देंगे। इन्होंने आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसी की भी आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ती जा रही है।

वैक्सीन वाले बोल रहे है कि हम इसे वापस ले लेंगे, अब जब वैक्सीन शरीर में चली गई तो उसे वापस कैसे ले सकते हैं?

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है, जबरदस्ती कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। अब इस वैक्सीन से जान को खतरा पैदा हो गया। वैक्सीन वाले बोल रहे है कि हम इसे वापस ले लेंगे, अब जब वैक्सीन शरीर में चली गई तो उसे वापस कैसे ले सकते हैं। इन्होंने वैक्सीन कंपनियों से चंदा वसूला। इन्होंने इलेक्ट्रोल बॉन्ड ने इनकी भ्रष्टचार की पोल खोल दी।

केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त कर दी

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव से पहले ये राशन की चर्चा करते थे, आज राशन के नाम पर ये लोग ठगने का काम कर रहे हैं। इंडी गठबंधन की अगर सरकार बनेगी तो आपका राशन बढ़ाया जाएगा और उसकी मात्रा भी बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगों को भरपेट भोजन मिल सके। लखनऊ और दिल्ली वाले हम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त कर दी।

पढ़ें :- जनता बोल रही है कि इतनी परीक्षा रद्द करने से अच्छा, रद्द कर दी जाए भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार ने जानबूझकर पेपर रद्द करवाए हैं जिससे इनको नौकरी न देनी पड़ जाए और आरक्षण न देना पड़ जाए

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस सरकार ने जानबूझकर पेपर रद्द करवाए हैं जिससे इनको नौकरी न देनी पड़ जाए और आरक्षण न देना पड़ जाए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो जो 30 लाख नौकरियां खाली हैं वो भरी जाएंगी, साथ ही साथ अग्निवीर की नौकरी को खत्म करने का काम किया जाएगा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ये संविधान रहेगा तो हमे आपको अधिकार मिलेंगे, यह संविधान बचेगा तो हमें आपको न्याय मिलेगा, यह बाबा साहब भीमराव जी का संविधान ही संजीवनी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...