HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, कहा- हम यूपी की सभी 80 सीटें भी जीत जाएं, तब भी EVM पर भरोसा नहीं

अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, कहा- हम यूपी की सभी 80 सीटें भी जीत जाएं, तब भी EVM पर भरोसा नहीं

Akhilesh Yadav's speech in Lok Sabha: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अखिलेश यादव ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोलते हुए ईवीएम के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि अगर वह यूपी की 80 की 80 सीटें भी जीत जाएं तब भी उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Akhilesh Yadav’s speech in Lok Sabha: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अखिलेश यादव ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोलते हुए ईवीएम के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि अगर वह यूपी की 80 की 80 सीटें भी जीत जाएं तब भी उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं।

पढ़ें :- PM मोदी से मिले चैंपियन टीम इंडिया के खिलाड़ी; आज शाम मुंबई में होगी विक्ट्री परेड

लोकसभा में कन्नौज से सपा सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जब आदर्श आचार संहिता लागू हुआ, हमने देखा कि चुनाव आयोग कुछ लोगों पर मेहरबान रहा। वह संस्था निष्पक्ष होगी तो भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने आगे कहा, ‘ईवीएम पर मुझे आज भी भरोसा नहीं है। 80 की 80 सीटें जीत जाऊं तब भी नहीं होगा। हमने चुनाव में भी कहा था कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम हटाएंगे।’

संसद के निचले सदन में सपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि जिस यूपी ने भाजपा की सरकार बनवाई, उस यूपी से भेदभाव किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी एक्सप्रेसवे बने हैं, यूपी के बजट से बने हैं। केंद्र ने एक भी एक्सप्रेसवे नहीं दिया है।’ उन्होंने आगे कहा कि पीएम ने जिस गांव को गोद लिया था, उसकी तस्वीर भी नहीं बदली…10 साल में वही कच्ची पगडंडिया हैं, वही टूटी सड़कें हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...