HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के हीट होने के बाद आलिया और रणबीर कपूर ने किया पार्टी

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के हीट होने के बाद आलिया और रणबीर कपूर ने किया पार्टी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के मशहूर कपल में से एक माना जाता है। आए दिन उन्हें स्पॉट किया जाता है। अभी हॉल ही में आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बाक्स आफिस में शानदार प्रदर्शन किया। जिसको सेलिब्रेट करने के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बीती रात ही डिनर डेट पर पहुंचे हुए थे।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

बता दें कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी वर्ल्ड वाइड ने पिछले हफ्ते ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। ऐसा लग रहा है कि इस बात का जश्न उन्होंने बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ मना लिया है। कल रात जब आलिया रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं तो वहां खड़े लोग आलिया को तेज आवाज में गंगूबाई के नाम से बुलाने लगे और इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। इस बीच रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया कि अब लोग उनकी खूब खिल्ली उड़ा रहे हैं।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने ऐसा वैसे कुछ भी नहीं किया बल्कि वह तो एक जेंटलमैन की तरह आलिया भट्ट को पकड़कर अपनी कार की ओर ले जाने लगे। दरअसल आलिया कार की ओर जाने की बजाय दूसरी ओर जा रही थी और तभी रणबीर ने उन्हें बड़े ही प्यार से सही रास्ता दिखाया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...