1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारतीय शेयर बाजार में मंगल ही मंगल, सेंसेक्स 1,372, जबकि निफ्टी 399 अंक फीसदी चढ़कर पर पहुंचा, निवेशकों को साढ़े 8 लाख करोड़ का फायदा

भारतीय शेयर बाजार में मंगल ही मंगल, सेंसेक्स 1,372, जबकि निफ्टी 399 अंक फीसदी चढ़कर पर पहुंचा, निवेशकों को साढ़े 8 लाख करोड़ का फायदा

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) 24 मार्च को शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। बंद होते समय सेंसेक्स 1,372.06 अंक यानी 1.89 फीसदी की बढ़त के साथ 74,068.45 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 399 अंक यानी 1.78 फीसदी चढ़कर 22,912 पर पहुंच गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली, जहां करीब 2,843 शेयरों में तेजी रही, 1,257 शेयर गिरे और 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) 24 मार्च को शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। बंद होते समय सेंसेक्स 1,372.06 अंक यानी 1.89 फीसदी की बढ़त के साथ 74,068.45 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 399 अंक यानी 1.78 फीसदी चढ़कर 22,912 पर पहुंच गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली, जहां करीब 2,843 शेयरों में तेजी रही, 1,257 शेयर गिरे और 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी शानदार तेजी रही, जहां दोनों इंडेक्स करीब 2.6 फीसदी तक चढ़े। इस दौरान निवेशकों को करीब साढ़े 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

पढ़ें :- Iran-US Ceasefire : ईरान के नये सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अमेरिका से वार्ता को माने, रिपोर्ट में किया गया दावा

सेक्टोरल इंडेक्स और गेनर लूजर
सेक्टोरल फ्रंट पर भी मजबूती रही और ऑटो, आईटी, मेटल, मीडिया, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा जैसे सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए, जिनमें करीब 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी पर टॉप गेनर्स में Larsen & Toubro, InterGlobe Aviation, Asian Paints, Eternal और Bajaj Finance शामिल रहे. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Coal India, Adani Enterprises, Sun Pharma, Cipla और Power Grid Corporation of India शामिल रहे।

बाजार में क्यों बदला सेंटीमेंट

पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक खबर ने बाजार का मूड बदल दिया। सऊदी अरब की न्यूज वेबसाइट अल अरेबिया (Al Arabiya) की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने अमेरिका के साथ बातचीत और समझौते के लिए हामी भरी है। इस पॉजिटिव खबर से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ, जिसका असर शेयर बाजार पर भी दिखा और बाजार में जोरदार रैली देखने को मिली।

क्या है एक्सपर्ट की राय?
Geojit Investments Limited के हेड ऑफ रिसर्च Vinod Nair के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में हालिया तेजी एक राहत भरी रैली रही, जिसे ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों में अस्थायी विराम की खबर से समर्थन मिला। इससे पश्चिम एशिया से जुड़े तनाव में कुछ नरमी आने की उम्मीद जगी है। हालांकि, Strait of Hormuz को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिस पर निवेशकों की नजर टिकी है। सप्लाई चेन पर इसका असर सीमित रहने की संभावना है और यह अधिकतम 1-2 तिमाहियों तक ही कंपनियों की कमाई को प्रभावित कर सकता है। वहीं, घरेलू स्तर पर मजबूत फंडामेंटल्स बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं। मौद्रिक और राजकोषीय नीतियों के चलते मांग में सुधार की उम्मीद है, खासकर तब जब वैश्विक अनिश्चितताएं कम होगी।

पढ़ें :- भारतीय शेयर बाजार में मचा हाहाकार, मार्च में FPI ने निकाले ₹88,180 करोड़

कैसा रहा था कल का बाजार?

शेयर बाजार में कल यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 1837 अंक या 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक या 2.60 फीसदी की गिरावट के साथ 22,513 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयरों में ज्यादा गिरावट रही थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...