1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. “लापता लेडीज” के शो में शहर के सभी दिग्गज सिनेमाघर में जुटे, रवि किशन ने साझा की फिल्म की स्टोरी

“लापता लेडीज” के शो में शहर के सभी दिग्गज सिनेमाघर में जुटे, रवि किशन ने साझा की फिल्म की स्टोरी

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने हिंदी फिल्म "लापता लेडीज" के शो में आज शहर के सभी दिग्गजों को सिनेमा घर में आमंत्रित किया। सभी लोगों के लिए सिनेमा के अंदर ही पॉपकॉर्न, समोसा और सॉफ्ट ड्रिंक भी पेश किया गया, जिसका सभी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने हिंदी फिल्म “लापता लेडीज” के शो में आज शहर के सभी दिग्गजों को सिनेमा घर में आमंत्रित किया। सभी लोगों के लिए सिनेमा के अंदर ही पॉपकॉर्न, समोसा और सॉफ्ट ड्रिंक भी पेश किया गया, जिसका सभी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।

पढ़ें :- Video-महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में कर ली शादी, परिवार आग बबूला,दंपति ने मांगी केरल पुलिस से सुरक्षा

फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन के साथ—साथ, अतुल सर्राफ और सुनील कुमार वर्मा ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने भी आमंत्रित दर्शकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और रवि किशन को भी ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

हिंदी फिल्म लापता लेडीज के शो में फिल्म अभिनेता रवि किशन दर्शकों के बीच में फिल्म की स्टोरी से संबंधित बातें साझा कीं और लोगों से आग्रह भी किया की ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस फिल्म को देखने आएं।

इस फिल्म में रवि किशन की भूमिका एक इंस्पेक्टर की है, जो एक्टिंग की एक मिसाल भी कायम किए हुए हैं। अपने चुटकीले अंदाज में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और एक नया अंदाज भी दिखाया है। इस फिल्म को देखने के बाद पता चलेगा कि यह फिल्म कितनी अच्छी बनी हुई है जो एक संदेश भी दे रही है। लोगों को जागरुक भी कर रही है।

पढ़ें :- IAS अभिषेक प्रकाश 1 करोड़ रिश्वत मामले में हुए थे सस्पेंड, हाईकोर्ट के तरफ से चार्जशीट रद्द होने के बाद 14 मार्च से उनका निलंबन माना जाएगा समाप्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...