HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Amarnath Yatra 2023 : एजेएचएलए ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के सहयोग में की घोषणा, जम्मू में होटल की एडवांस बुकिंग पर मिलेगी 30% की छूट

Amarnath Yatra 2023 : एजेएचएलए ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के सहयोग में की घोषणा, जम्मू में होटल की एडवांस बुकिंग पर मिलेगी 30% की छूट

हिंदुओं की दुर्गम तीर्थ यात्रा बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु  कई दिनों की कठिन यात्रा करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Amarnath Yatra 2023 : हिंदुओं की दुर्गम तीर्थ यात्रा बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु  कई दिनों की कठिन यात्रा करते है। कई दिनों तब चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालुओं को कई पड़ाव पर ठहरना पड़ता है। तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑल जम्मू होटल्स एंड लॉज एसोसिएशन ने जम्मू में रुकने वाले अमरनाथ तीर्थयात्रियों (Amarnath pilgrims) को होटल की एडवांस बुकिंग करने पर 30 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

एजेएचएलए के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा, “हमने सद्भावना के रूप में उन अमरनाथ तीर्थयात्रियों को 30 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है, जो होटलों रूम की एडवांस बुकिंग कराते हैं।” उन्होंने कहा, इस पहल का लक्ष्य अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को सहयोग एवं मदद प्रदान करना है। साल 2023 की अमरनाथ यात्रा जुलाई महीने से शुरू हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से 30 जून को रवाना होगा। पवित्र अमरनाथ गुफा दक्षिणी कश्मीर में हिमालय के बीच समुद्रतल से 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...