1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली CM ऑफिस से हटाई गयी अंबेडकर व भगत सिंह की फोटो! आतिशी बोलीं- BJP की सोच दलित और सिख विरोधी

दिल्ली CM ऑफिस से हटाई गयी अंबेडकर व भगत सिंह की फोटो! आतिशी बोलीं- BJP की सोच दलित और सिख विरोधी

Delhi CM Office Ambedkar-Bhagat Singh Photo Controversy: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद आज से शुरू हुए विधानसभा सत्र के पहले दिन नया विवाद खड़ा हो गया है। नेता विपक्ष आतिशी मार्लेना के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भाजपा पर दलित और सिख विरोध सोच रखने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। दरअसल, आप ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में भाजपा की नई सरकार ने सीएम ऑफिस से डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi CM Office Ambedkar-Bhagat Singh Photo Controversy: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद आज से शुरू हुए विधानसभा सत्र के पहले दिन नया विवाद खड़ा हो गया है। नेता विपक्ष आतिशी मार्लेना के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भाजपा पर दलित और सिख विरोध सोच रखने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। दरअसल, आप ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में भाजपा की नई सरकार ने सीएम ऑफिस से डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी हैं।

पढ़ें :- 'कमल का फूल ही होगा BJP का CM चेहरा', केशव मौर्य के बयान से यूपी की सियासत में हलचल, योगी के चेहरे पर क्या है पार्टी का रुख?

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशि ने सोमवार को नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता से उनके कक्ष में मुलाकात की। इसके बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि मौजूदा पदाधिकारियों ने हर दफ्तर से बाबा साहब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी हैं। आतिशी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता जगजाहिर है। आज उसकी दलित विरोधी मानसिकता का सबूत पेश हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगाई थीं।” उन्होंने कहा, “जब से भाजपा सत्ता में आई है, भाजपा ने मुख्यमंत्री कार्यालय से ये दोनों तस्वीरें हटा दी हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा दलित विरोधी, सिख विरोधी पार्टी है।”

इससे पहले दिल्ली की पूर्व सीएम और विपक्ष की नेता आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा, ‘भाजपा ने आज देश के सामने अपना दलित-विरोधी और सिख-विरोधी चेहरा दिखा दिया है। सत्ता में आते ही उन्होंने सीएम ऑफिस से डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दीं। क्या बीजेपी सोचती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह से महान हैं?’

आतिशी के आरोपों पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “यह बाबासाहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के पीछे अपने भ्रष्टाचार और कुकर्मों को छिपाने की उनकी चाल है…क्या सरकार के मुखिया की फोटो नहीं लगनी चाहिए? क्या देश के राष्ट्रपति की फोटो नहीं लगनी चाहिए? क्या राष्ट्रपिता गांधी जी की फोटो नहीं लगनी चाहिए? भगत सिंह और बाबासाहेब देश के सम्मानीय व्यक्तित्व हैं और हमारे मार्गदर्शक हैं। इसलिए, यह कमरा दिल्ली के सीएम का है और सरकार के मुखिया के तौर पर हमने उन्हें जगह दी है। उन्हें जवाब देना मेरा काम नहीं है, मैं लोगों के प्रति जवाबदेह हूं।”

पढ़ें :- Drugs Sample Test Fail : कहीं आप भी तो नहीं खा रहे घटिया मेडिसिन? CDSCO के क्वालिटी टेस्ट में 324 दवाओं के सैंपल फेल, लिस्ट जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...