1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Amarnath Yatra 2023 : कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

Amarnath Yatra 2023 : कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

जम्मू (Jammu) से बाबा अमरनाथ (Baba Amarnath) की गुफा के दर्शन के लिए यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो चुका है। शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर के लिए वाहनों का काफिला रवाना किया गया।

By Abhimanyu 
Updated Date

श्रीनगर। जम्मू (Jammu) से बाबा अमरनाथ (Baba Amarnath) की गुफा के दर्शन के लिए यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो चुका है। शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर के लिए वाहनों का काफिला रवाना किया गया। पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा (Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के जयकारे लगाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

पढ़ें :- Amarnath Yatra Restart : बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा के लिए हो जाएं तैयार!

इससे पहले गुरुवार को बाबा अमरनाथ यात्रियों (Baba Amarnath Yatri) का पहला जत्था (first batch) जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर (Adhar Shivir Bhagwati Nagar) पहुंच था। इनके लिए शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था। यहां देशभर से यात्रा के लिए 1600 से अधिक तीर्थ यात्री पहुंचे थे। प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक माहौल शिवमय बन गया है। प्रशासन ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रियों के लिए कट ऑफ समय भी जारी किया है।

पहली बार यात्रा के दौरान भूस्खलन (landslide) वाली जगहों से गुजरते समय सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट (Helmet) दिए जा रहे हैं। श्रद्धालु शनिवार को पारंपरिक बालटाल (Baltal) और पहलगाम रूट (Pahalgam Route) से पवित्र गुफा की ओर बढ़ेंगे। बालटाल रूट (Baltal Route) से जाने वाला जत्था शनिवार को ही हिमलिंग के दर्शन करके लौट आएगा।

पढ़ें :- Amarnath Yatra 2023 : भोले के भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह, दो दिन में 18326 ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...