1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Amit Tandon’s wedding: परिणीति चोपड़ा के बाद इस एक्टर ने दूसरी बार रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

Amit Tandon’s wedding: परिणीति चोपड़ा के बाद इस एक्टर ने दूसरी बार रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधे नजर आ रहे हैं। हाल ही में जहां परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आप नेता राघव चड्ढा की दुल्हन बनी। तो वहीं अब टीवी एक्टर अमित टंडन ने भी शादी रचाई।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Amit Tandon’s wedding: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधे नजर आ रहे हैं। हाल ही में जहां परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आप नेता राघव चड्ढा की दुल्हन बनी। तो वहीं अब टीवी एक्टर अमित टंडन ने भी शादी रचाई।

पढ़ें :- परिणीति चोपड़ा,बोलीं- 'मुझे राघव चड्ढा के बारे में ये मालूम नहीं था,' अब पता चला..

आपको बता दें, अमित टंडन ने दूसरी बार शादी रचाई और वो भी अपनी पहली पत्नी रूबी से। इस कपल ने ‘सात वचनों’ को फिर से रिन्यू करते हुए दोबारा शादी की है। टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अमित टंडन (Amit Tandon) ने साल 2007 में रूबी टंडन से शादी की थी।

शादी के करीब 10 साल बाद यानी साल 2017 में इस कपल की शादी में दरार आ गई थी। ये कपल एक-दूसरे से अलग होने वाला थे, लेकिन रूबी दुबई में सरकारी अधिकारियों को धमकी देने के मामले में फंस गई थी। बस फिर क्या था इस दौरान अमित ने रुबी की मदद की और ये कपल एक बार फिर साथ नजर आया। ऐसे में अब दोनों ने मिलकर अपनी दोबारा शादी रचाई।


अमित टंडन और रूबी टंडन ने मंगलवार को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में फिर से शादी रचाई। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी 13 साल की बेटी के सामने फिर से सात फेरे लिए। इंस्टाग्राम पर इस कपल ने शादी की कई तस्वीरें साझा की है।

इस खास मौके पर रूबी पिंक कलर के लहंगे में नजर आई। इस पर उन्होंने हैवी मेकअप, हाथों में मेंहदी और गले में कुंदन वाली ज्वेलरी कैरी की हुई थी। तो वहीं, अमित पेस्टल पिंक कलर की शेरवानी में नजर आए। कैप्शन में एक्टर ने लिखा, प्यार आसान नहीं है लेकिन यह हर कठिनाई के लायक है। ईश्वर सदैव हमारे साथ, हमारे साथ और हमारे लिए रहें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...