1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक SIT किसी की रिकॉर्ड तोड़ ‘अयोध्या’ यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए: अखिलेश यादव

एक SIT किसी की रिकॉर्ड तोड़ ‘अयोध्या’ यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए: अखिलेश यादव

राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले को लेकर एसआईटी की टीम जांच कर रही है। एसआईटी की टीम लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर पूरे मामले से पर्दा उठाने की कोशिश कर रही है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, एक SIT किसी की रिकॉर्ड तोड़ ‘अयोध्या’ यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले को लेकर एसआईटी की टीम जांच कर रही है। एसआईटी की टीम लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर पूरे मामले से पर्दा उठाने की कोशिश कर रही है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, एक SIT किसी की रिकॉर्ड तोड़ ‘अयोध्या’ यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए।

पढ़ें :- राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामला, तीसरे दिन भी राम जन्मभूमि पहुंची SIT

दरअसल, बीते चार दिनों से एसआईटी अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले को लेकर जांच कर रही है। जांच में संदिग्धों से एसआईटी पूछताछ कर रही है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस की एंट्री, ट्रस्ट पदाधिकारियों के इस्तीफे व जवाबदेही तय करने की मांग

एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर हमने एसआईटी जांच गठित की है। एसआईटी की जांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी, इसमें किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि इस विषय में कोई भी ऐसी अनर्गल टिप्पणी या बात न की जाए, जिससे रामभक्तों की भावनाएं आहत हों। यदि किसी के पास कोई Documented Proof है, तो वह कृपया एसआईटी को उपलब्ध करा दे। एसआईटी उसकी जांच करेगी। अगर कोई अपराधी है, वह कोई भी होगा, बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...