1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Anarse Goli : आज घर में बनाएं सावन में खूब खायी जाने वाली अनरसे की गोली, ये है आसान सी रेसिपी

Anarse Goli : आज घर में बनाएं सावन में खूब खायी जाने वाली अनरसे की गोली, ये है आसान सी रेसिपी

सावन के माह में उत्तर प्रदेश व कई इलाकों में अनरसे की गोली खाने का चलन है। कई लोग तो सावन व रक्षा बंधन के मौके पर मिठाई के साथ अनरसे की गोली भी दी जाती है। खाने में इसका स्वाद मीठा होता और इसमें पड़ने वाला सफेद तिल बीच बीच में मुंह के जायके में चार चांद लगा देता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सावन के माह में उत्तर प्रदेश व कई इलाकों में अनरसे की गोली खाने का चलन है। कई लोग तो सावन व रक्षा बंधन के मौके पर मिठाई के साथ अनरसे की गोली भी दी जाती है। खाने में इसका स्वाद मीठा होता और इसमें पड़ने वाला सफेद तिल बीच बीच में मुंह के जायके में चार चांद लगा देता है।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

अगर आप इसे घर में ट्राई करना चाहती है। तो यह बहुत ही आसानी से इसे तैयार किया जा सकता है। आज हम आपके लिए घर में इसे बनाने की रेसिपी लेकर आये है। तो चलिए जानते हैं अनरसे की गोली घर में बनाने का तरीका।

अनरसे की गोली बनाने के लिए जरुरी सामान

1 कप चावल का आटा
2 बड़े चम्मच घी
1 कप गुड़ की शक्कर
1 छोटा चम्मच मीठा सोडा
2 बड़े चम्मच सफ़ेद तिल
1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
2 बड़े चम्मच दही
घी को डीप फ्राई करने के लिए

अनरसे की गोली बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

चावल के आटे में घी मिलाएं। इसमें शक्कर, सोडा, तिल, सौंफ और दही मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। इसे ढककर लगभग 20 मिनट के लिए रख दें। आटे को गोलों का आकार दें। घी गरम करें। आंच को मध्यम कर दें और बॉल्स को कुरकुरा और पूरी तरह पकने तक तल लें। गरमागरम परोसें या कमरे के तापमान तक ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...