1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नखास मार्केट पार्क में असामाजिक तत्वों ने दर्जनों अशोक के पेड़ उखाड़े, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

नखास मार्केट पार्क में असामाजिक तत्वों ने दर्जनों अशोक के पेड़ उखाड़े, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

देश में हर तरफ इस समय पर्यावरण प्रदूषण फैल रहा है। सरकार लोगों से लगातार पेड़ लगाने की आग्रह कर रही है। देश के बड़े शहरों में तो खुली हवा में सांस लेना भी दूभर हो गया और प्रदूषण के कारण कई बिमारियों से परेशान है।

By Satish Singh 
Updated Date

लखनऊ। देश में हर तरफ इस समय पर्यावरण प्रदूषण फैल रहा है। सरकार लोगों से लगातार पेड़ लगाने की आग्रह कर रही है। देश के बड़े शहरों में तो खुली हवा में सांस लेना भी दूभर हो गया और प्रदूषण के कारण कई बिमारियों से परेशान है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि कुछ सड़क किनारे लगे हुए अशोक के छोटे पेड़ो को जड़ सहित उखाड़ दे रहे है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नख्खास मार्केट का है।

पढ़ें :- इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में बीटेक 'केमिकल इंजीनियरिंग' चतुर्थ वर्ष के छात्र आकाश दत्त सिंह मृत मिले, पुलिस जांच में जुटी

एक तरफ सरकार पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगा-लगा कर हरियाली की आख़िरी सांसों को बचाने की जद्दोजहद कर रही है। वहीं कुछ असामाजिक ज़हरीले तत्व लोग खुलेआम प्रकृति का गला दबाने में लगे हुए हैं। राजधान लखनऊ के नख्खास मार्केट पार्क में ट्यूबवेल के पास लगाए गए छोटे अशोक के पौधों को जड़ सहित उखाड़ते हुए कुछ लोग सीसीटीवी में कैद हुए हैं। यह सिर्फ पौधे नहीं थे, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सांसें थीं, जिन्हें कुछ लोगों ने बेरहमी से नोच डाला। वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 पुलिस सेवा पर सूचना दी है। लोगों का सवाल है कि क्या ऐसी हरकत करने वाले लोग सिर्फ पौधे उखाड़ रहे हैं, या फिर कानून और समाज की जड़ों को भी खोखला कर रहे हैं। अगर प्रशासन अब भी नहीं जागा तो कल यह ज़हर पूरे शहर की हवा में घुल चुका होगा। हांलाकि स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ें :- लद्दाख के डीजीपी ने सोनम वांगचुक पर भड़काऊ भाषण और बातचीत को पटरी से उतारने का लगाया आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...