1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महिला अपराध पर अनुराग ठाकुर ने राजस्थान सरकार को घेरा, कहा-आवाज उठाने पर अपने मंत्री को कर दिया बर्खास्त

महिला अपराध पर अनुराग ठाकुर ने राजस्थान सरकार को घेरा, कहा-आवाज उठाने पर अपने मंत्री को कर दिया बर्खास्त

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजस्थान और पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वहां की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजस्थान और पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वहां की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में भी महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं लेकिन कोई विपक्षी नेता इस पर बोलने को तैयार नहीं है।

पढ़ें :- मोदी सरकार का आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर बड़ा एक्शन, 18 OTT प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट और 10 ऐप्स को किया बैन

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, राजस्थान में महिला के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर आवाज उठाने वाले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, राजस्थान में पिछले साढ़े 4 साल में 1.09 लाख महिला अपराध की घटनाएं, 33 हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटित हुई हैं। 10 लाख से अधिक आपराधिक घटनाएं राजस्थान में रजिस्टर की गई। राज्य में पूरी तरह अराजकता का माहौल है।

इस दौरान अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, प्रियंका गांधी ने UP में कहा था कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। लेकिन अब लड़की हूं लड़ सकती हूं, बस राजस्थान नहीं जा सकती हूं। बिहार पर मुंह में दही जमा सकती हूं, बंगाल पर होंठ सिल सकती हूं।राजस्थान में कोई महिला अपराध की बात उठाए, तो अशोक गहलोत को कहकर उसका इस्तीफा करवा सकती हूं।

इसके साथ ही कहा कि, कुछ लोग सब चीजों को केवल राजनीतिक चश्मे से ही देखते हैं। एक ओर नारी अस्मिता बिहार में तार-तार है। जबकि नीतीश-तेजस्वी के चश्मे से बिहार में बहार ही बहार है। वहां बेगूसराय में घटी घटना पर मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।

पढ़ें :- पहले पैसा देकर लोग नौकरी खरीदते थे, आज सरकार नौकरी दे रही है और पैसा भी दे रही: सीएम योगी

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...