1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है,’ MP में हार के बाद कांग्रेस ने EVM पर उठाए सवाल

‘चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है,’ MP में हार के बाद कांग्रेस ने EVM पर उठाए सवाल

Digvijay Singh Raised Questions on EVM: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में कांग्रेस (Congress) की हार को पार्टी के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। अब इस हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने लग गए हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने ईवीएम कर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है। मैंने 2003 से ही ईवीएम द्वारा मतदान का विरोध किया है। क्या हम अपने भारतीय लोकतंत्र को पेशेवर हैकरों द्वारा नियंत्रित करने की अनुमति दे सकते हैं! यह मौलिक प्रश्न है जिसका समाधान सभी राजनीतिक दलों को करना होगा। माननीय ईसीआई और माननीय सर्वोच्च न्यायालय क्या आप कृपया हमारे भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे?’ इसके साथ उन्होंने रवि नायर की एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें एक अंग्रेजी अखबार की कटिंग को पोस्ट किया गया है।

इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट्स की एक सीरीज में पोस्टल बैलेट (Postal Ballot) के द्वारा मिले वोटों की जानकारी साझा की थी। पोस्टल बैलेट के जरिए पड़ने वाले मतों में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस पार्टी को भाजपा से ज्यादा वोट मिले हैं। इसपर दिग्विजय सवाल किया कि अगर जनता वही है तो EVM और पोस्टल बैलेट के वोटिंग पैटर्न में इतना अंतर कैसे आ गया।

पढ़ें :- मोदी जी देश की संपत्ति अपने मित्रों को सौंप रहे हैं जिसके चलते रोजगार की सुरक्षा ख़त्म हो गई है: प्रियंका गांधी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...