HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. भारत के अलावा ये देश भी 15 अगस्त को मनाते है आजादी का जश्न

भारत के अलावा ये देश भी 15 अगस्त को मनाते है आजादी का जश्न

15 अगस्त के ही दिन कॉन्गो नाम के देश को भी आजादी मिली थी। 15 अगस्त 1960 को कॉन्गो को आजादी मिली थी। 15 अगस्त 1960 को अफ्रीका का ये देश फ्रांस के चंगुल से आजाद हुआ था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

15 अगस्त 2023 को देश को आजाद हुए 76 साल हो जाएंगे। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 15 अगस्त को सिर्फ हमारे देश को ही नहीं बल्कि पांच और देशों को आजादी मिली थी। भारत के अलावा, साउथ कोरिया, कांगो, बहरनी और लिकटेंटीन देश भी 15 अगस्त के दिन ही आजाद हुए थे।

पढ़ें :- Shocking News: BJP कार्यालय में नौकरी करेगा लंगूर, पंखे के बिना नहीं आती इसे नींद, सैलरी है तीस हजार रुपये

15 अगस्त के दिन भारत के अलावा दक्षिण कोरिया भी अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। पहले दक्षिण कोरिया पर जापान का कब्जा था। 15 अगस्त 1945 को साउथ कोरिया को जापान को आजादी मिली थी। यूएस और सोवियत फोर्सेज ने कोरिया को जापान के कब्जे से बाहर निकाला था।

15 अगस्त के ही दिन कॉन्गो नाम के देश को भी आजादी मिली थी। 15 अगस्त 1960 को कॉन्गो को आजादी मिली थी। 15 अगस्त 1960 को अफ्रीका का ये देश फ्रांस के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद यह देश रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो बना। 1880 से फ्रांस ने कॉन्गो पर कब्जा किया था।

15 अगस्त 1971 को बहरीन नाम का देश भी आजाद हुआ था। बहरीन देश पर ब्रिटेन ने कब्जा किया था। 15 अगस्त 1971 को बहरीन के शासक इसा बिन सलमान अल खलीफा ने बहरीन की गद्दी हासिल की थी।

भारत के अलावा नार्थ कोरिया भी 15 अगस्त के दिन आजादी का जश्न मनाता है। नार्थ कोरिया पर जापान का कब्जा था। 15 अगस्त 1945 को जापान के कब्जे से आजाद हुआ था। नार्थ कोरिया 15 अगस्त को नेशनल हॉलीडे के तौर पर मनाता है।

पढ़ें :- Russian President Vladimir Putin : पुतिन ने मिखाइल मिशुस्टिन को PM नियुक्त करने के लिए निचले सदन में रखा प्रस्ताव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...