HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Lemon can be Harmful: चेहरे पर ग्लो और चमक के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं इस तरह लगा रही नींबू, हो सकते हैं ये नुकसान

Lemon can be Harmful: चेहरे पर ग्लो और चमक के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं इस तरह लगा रही नींबू, हो सकते हैं ये नुकसान

जब भी चेहरे की बात आती है तो महिलाएं बहुत गंभीर हो जाती है। अपने चेहरे और स्किन के लिए महिलाएं क्या नहीं करती है। चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाने के लिए न जाने कौन कौन से केमिकल और उपाय कर डालती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

जब भी चेहरे की बात आती है तो महिलाएं बहुत गंभीर हो जाती है। अपने चेहरे और स्किन के लिए महिलाएं क्या नहीं करती है। चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाने के लिए न जाने कौन कौन से केमिकल और उपाय कर डालती है। कई महिलाएं स्किन को बेहतर बनाने के लिए नीबू को चेहरे पर रगड़नी है तो कुछ अधिक फायदे के चक्कर में अधिक मात्रा में नीबू का रस इस्तेमाल करती है।

पढ़ें :- benefits of applying potato juice: स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है आलू, रस लगाने से टैनिंग से मिलता है छुटकारा

नीबू को सीधा सीधा चेहरे पर लगाना कुछ महिलाओं को हानिकारक हो सकता है। नीबू में ब्लीचिंग इफेक्ट्स मौजूद होते है। इससे स्किन के दाग धब्बे दूर होते है।

स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने और नेचुरल ग्लो को बनाए रखने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है नींबू के रस को सीधे स्किन पर लगाना कई बार स्किन को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता है। लेकिन अगर नीबू को गलत तरीके से लगाने पर इसके नुकसान हो सकता है।

नींबू का रस स्किन के लिए बेहद फायदेमंद रहता है, लेकिन सीधे स्किन पर इसे लगाना कई बार नुकसानदायक हो सकता है। नींबू का रस सिर्फ तब स्किन पर अच्छे से काम करता है, जब अन्य चीजें भी उसमें शामिल हों ताकि सही बैलेंस बन सके। नींबू के रस को सीधा का यूज करने से स्किन में जलन, खुजली व लालिमा हो सकती है।

अगर आप नींबू के रस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसे सीधा लगाने की बजाय नींबू के रस में पानी, शहद, दही या नारियल का तेल आदि मिलाया जा सकता है। साथ ही यदि आपको लगता है कि नींबू का रस लगाने से आपको जलन या खुजली जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो स्किन को तुरंत धो लें और नारियल आदि का तेल लगा लें। यदि आपको ज्यादा दिक्कत महसूस हो रही है, तो किसी स्किन डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

पढ़ें :- Getting rid of split ends: दो मुंहे बालों से परेशान हैं तो ट्राई करें घर में मौजूद चीजों से बने ये हेयर पैक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...