HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Arif and Saras: आरिफ के हाथ से मैगी खाना पसंद करता था सारस, अब सुधारी जा रही है ये आदतें

Arif and Saras: आरिफ के हाथ से मैगी खाना पसंद करता था सारस, अब सुधारी जा रही है ये आदतें

बीते दिनों खूब सुर्खियों में रहे सारस और आरिफ की दोस्ती के किस्सों  को कोई भूल नहीं सकता है। अमेठी में रहने वाले आरिफ का सारस अब कानपुर जू में रहता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बीते दिनों खूब सुर्खियों में रहे सारस और आरिफ की दोस्ती के किस्सों  को कोई भूल नहीं सकता है। अमेठी में रहने वाले आरिफ का सारस अब कानपुर जू में रहता है। जू में सारस की आरिफ (Arif and Saras) के हाथों से मैगी खाने की आदतों को सुधारा जा रहा है।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

सारस को खाने में मैगी बहुत पसंद है इतना ही नहीं आरिफ के हाथों से मैगी खाने की आदत हो गई थी जो अब धीरे धीरे छूट रही है। सारस की धीरे-धीरे आदतें बदली जा रही है। उसे पक्षी बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

मीडिया खबर के अनुसार कानपुर चिड़ियाघर के निदेशक कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि इस सर्वाहारी पक्षी की आदतें बदल गई थी। वह खाने में दाल-चावल और मैगी ही खाता था। अब उसकी आदत बदली जा रही है। चिड़ियाघर के एक कोने में वह अकेले रह रहा है। इंसानों से संपर्क से दूर हो चुके सारस को बाड़े में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मॉनिटर किया जाता है।

अब सारस को सुपरवर्म कीड़े के साथ ही धान, दाल, धनिया, पालक को खिलाया जा रहा है। इसके साथ ही अब सारस की आदत हाथ से खाने की पड़ गई थी। इतना ही नहीं न ही सारस जमीन पर पड़ी चीजों को खाता था।

अब वह जमीन पर पड़ी हुई चीजों को खाने लगा है। सारस अमेठी के आरिफ के साथ करीब एक साल तक रहा। उसी के साथ इंसानी खाना खाना और रहना सीख गया था। पशु चिकित्सक डॉक्टर अनुराग सिंह ने बताया कि सबसे बड़ा चैलेंज सारस को इंसानों वाले माहौल से अलग करना था।

पढ़ें :- Viral Video: बिना फ्रिज और घड़े के पानी होगा पंद्रह मिनट में ठंडा, जुगाड़ देख आप भी रह जाएंगे हैरान

लंबे समय तक इंसानों के साथ रहते हुए वह अपनी प्राकृतिक आदतें भूल गया। इंसानों के साथ वह बहुत आरामतलब हो गया था। लोगों को देखते ही वह उनके पास जाना चाहता था। हम धीरे-धीरे सारस को ट्रेन कर उसके प्राकृतिक माहौल में ढाल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...