1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार के राज्यपाल पद की आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ ली

बिहार के राज्यपाल पद की आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ ली

बिहार के नवनियुक्त 42वें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan)  ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली । राजभवन में आयोजित समारोह में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन (Patna High Court Chief Justice K. Vinod Chandran) ने उन्हें शपथ दिलाई ।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार के नवनियुक्त 42वें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan)  ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली । राजभवन में आयोजित समारोह में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन (Patna High Court Chief Justice K. Vinod Chandran) ने उन्हें शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार व दोनों डिप्टी सीएम  मौजूद रहे।

पढ़ें :- 'अगर ईरान ने अटैक किया तो हम ऐसा जोरदार हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया...' ट्रंप ने दी चेतावनी

शपथ ग्रहण से पूर्व बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan)  ने बांस घाट पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद (Former President of the country Dr. Rajendra Prasad) को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज मेरा शपथ ग्रहण है और ये लोग हैं जिनकी वजह से हम आजाद हुए हैं तो इन्हें याद करना जरूरी है।

पढ़ें :- Nagpur Factory Blast : नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड में धमाके के बाद 15 लोगों की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...