HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: दोस्त को देख खुशी से झूमने लगा सारस, छलक पड़ी आरिफ की आंखे

Video: दोस्त को देख खुशी से झूमने लगा सारस, छलक पड़ी आरिफ की आंखे

अपने दोस्त आरिफ को देख सारस अपने पिंजड़े में ही पंख को फैला कर इधर से उधर फड़ -फड़ाने लगा। मानो अपने दोस्त आरिफ को देखकर खुशी जाहिर कर रहा हो।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती से तो आप भली प्रकार से वाकिफ होंगे। पूरा देश इन दोनों की दोस्ती को जान चुका है। इसी क्रम में आज आरिफ अपने दोस्त सारस से मिलने कानपुर के जू पहुंचा। अपने दोस्त आरिफ को देख सारस अपने पिंजड़े में ही पंख को फैला कर इधर से उधर फड़ -फड़ाने लगा। मानो अपने दोस्त आरिफ को देखकर खुशी जाहिर कर रहा हो।

पढ़ें :- Good News: अब नहीं लगाने पड़ेंगे हॉस्पिटल के चक्कर, घर बैठे मोबाइल पर ही मिलेगी ब्लड रिपोर्ट

ऐसे हुई थी दोस्ती 

अमेठी के रहने वाले आरिफ को कुछ महीने पहले सारस खेत में  घायल अवस्था में मिला था। आरिफ घायल सारस को उठा कर अपने घर ले आया। अपने घर में उसने उसका इलाज किया खिलाया पिलाया और खूब ध्यान रखा। सारस की जान बच गई।सारस ठीक होने के बाद उड़ने की बजाय आरिफ के साथ उसके घर में ही रहने लगा। जिसके बाद दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई।

पढ़ें :- पद से हटाए जाने पर आकाश आनंद का पहला रिएक्शन; मायावती के आदेश को लेकर कह दी बड़ी बात

इसलिए हुए दोनो अलग

वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972  नियमों को हवाला देते हुए सारस को आरिफ से अलग कर दिया था। उसे पहले रायबरेली के पक्षी विहार में रखा गया था, लेकिन अचानक पक्षी विहार से सारस गायब हो गया, जिसके बाद एक गांव में लगभग 12 किलोमीटर दूर वह मिल गया था।  इसके बाद उसे कानपुर चिड़ियाघर शिफ्ट कर दिया गया था। जहां आज आरिफ अपने दोस्त से मिलने पहुंचा था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...