1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल ने खाली किया सीएम आवास, जानिए क्या है उनका नया पता?

अरविंद केजरीवाल ने खाली किया सीएम आवास, जानिए क्या है उनका नया पता?

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास को छोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को छोड़ने का एलान किया था। सरकारी आवास छोड़ने के बाद केजरीवाल और उनका परिवार 5, फिरोजशाह रोड पर शिफ्ट होने जा रहा है। AAP संयोजक पार्टी सांसद अशोक मित्तल के साथ रहेंगे। वहीं, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी कल अपना घर खाली करने जा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास को छोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को छोड़ने का एलान किया था। सरकारी आवास छोड़ने के बाद केजरीवाल और उनका परिवार 5, फिरोजशाह रोड पर शिफ्ट होने जा रहा है। AAP संयोजक पार्टी सांसद अशोक मित्तल के साथ रहेंगे। वहीं, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी कल अपना घर खाली करने जा रहे हैं।

पढ़ें :- अखिलेश ने महिला आरक्षण बिल को बताया नए धोखे का काला दस्तावेज, कहा- ये पिछड़े-दलित समाज की महिलाओं को हमेशा के लिए कमज़ोर करने की साज़िश

गौरतलब है कि, केजरीवाल द्वारा सीएम आवास छोड़ने का फैसला करने के बाद सांसदों, विधायकों और पार्षदों समेत पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें अपने आवास देने की पेशकश की थी। केजरीवाल सिविल लाइंस स्थित आवास में 2015 से मुख्यमंत्री के तौर पर रह रहे थे।

बता दें कि AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली नहीं किया था। हालांकि, उन्होंने सरकारी बंगला खाली करने का एलान कर दिया था और आज उन्होंने अपना आवास खाली कर दिया है।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : आज से संसद का विशेष सत्र, केंद्र सरकार पेश करेगी तीन अहम विधेयक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...