1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली चुनाव नतीजों पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, बोले- जनता का फैसला स्वीकार, BJP को बधाई…

दिल्ली चुनाव नतीजों पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, बोले- जनता का फैसला स्वीकार, BJP को बधाई…

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में बीजेपी (BJP) से मिली शिकस्त पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पहली प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party's National Convenor Arvind Kejriwal) ने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में बीजेपी (BJP) से मिली शिकस्त पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पहली प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party’s National Convenor Arvind Kejriwal) ने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है। बीजेपी (BJP)  को इस जीत पर बधाई। जिस आशा के साथ जनता को उन्हें बहुमत दिया है उसकी उम्मीदों पर वो खरा उतरेंगे। हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे।

पढ़ें :- PM मोदी, प्रियंका गांधी, सुप्रिया सुले-धर्मेंद्र यादव... संसद सत्र के बाद पक्ष-विपक्ष में 'चाय पर चर्चा'

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा कि हमने पिछले 10 सालों में जनता ने मौका दिया। हमने बहुत सारे काम किए। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र में और भी अलग-अलग तरीके से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कोशिश की।

पढ़ें :- यूपी में ठंड ने कई जिलों में स्कूलों में लगाया ताला, मौसम विभाग ने 35 जिलों के लिए जारी किया 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को हमने सुधारने की कोशिश की। अब जो जनता ने हमें निर्णय दिया है, हम न केवल एक कंस्ट्रक्टिव अपोजिशन का रोल निभाएंगे बल्कि हम समाज सेवा, जनता के सुख-दुख में काम आना, व्यक्तिगत तौर पर जिसको भी जरूरत होगी हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे। क्योंकि हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आ।

उन्होंने कहा कि हमें पिछले दस साल में जनता ने जो मौका दिया है, हमने बहुत काम किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हमने अलग-अलग तरीके से लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की है। दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने की कोशिश की है। केजरीवाल ने कहा कि  हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे क्योंकि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए हैं। हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं, जिसके जरिए हम जनता की सेवा कर सकें। हम केवल एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि समाज सेवा भी करते रहेंगे। हमें जनता के सुख-दुख में इसी तरह काम आना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...