HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Games 2023: भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, एशियाड खेलों में जीते 100 मेडल

Asian Games 2023: भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, एशियाड खेलों में जीते 100 मेडल

एशियन गेम्स 2023 के 14वें दिन भारत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 14वें दिन भारत ने मेडल का शतक पूरा कर लिया है। भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से शुरू हुआ जीत का सिलसिला अब तक जारी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के 14वें दिन भारत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 14वें दिन भारत ने मेडल का शतक पूरा कर लिया है। भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से शुरू हुआ जीत का सिलसिला अब तक जारी है। इससे पहले 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 70 मेडल अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, इस बार भारतीय टीम ने मेडल का शतक लगा दिया है।

पढ़ें :- शूटर अखिल श्योराण ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड पर साधा निशाना, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में लहराया तिरंगा

बता दें कि, सुबह-सुबह तीरंदाजी में अदिति गोपीचंद ने वुमेंस कंपाउंड इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता, तो वहीं ज्योति सुरेखा ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसके बाद मेंस कंपाउंड इवेंट के फाइनल में ओजस और अभिषेक ने क्रमश: गोल्ड और सिल्वर अपने नाम किए। इसके बाद वुमेंस कबड्डी में भारत ने चीनी ताइपे को हराते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। भारत अभी तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज समेत अपने नाम कर चुका है। कुश्ती में भारतीय पहलवान दीपक पुनिया ने फाइनल में कदम रख एक और मेडल कन्फर्म कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा-ये एतिहासिक है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे एतिहासिक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।

 

पढ़ें :- Asian Games 2023 : भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया, टीम इंडिया एशियाई खेल 2023 के फाइनल में पहुंची
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...