HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Games: भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया

Asian Games: भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया

एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asian Games: एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत की तरफ से पहला गोल उपकप्तान हार्दिक सिंह ने किया।

पढ़ें :- एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले  खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार 3 करोड़ रुपए व डिप्टी एसपी का पद देगी

इसके बाद मनदीप सिंह ने दूसरा ​गोल, ललित उपाध्याय ने तीसरा गोल, अमित रोहिदास ने चौथा गोल और पांचवां गोल अभिषेक ने किया। कोरिया के लिए जूंग मानजाई ने पहला, दूसरा और तीसरा गोल किया। बता दें कि, भारत करीब 9 साल यानी 2014 के बाद फाइनल में पहुंचा है।

इससे पहले भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में 2018 में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद ने भारत ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया था। फाइनल में भारत का मुकाबला छह अक्तूबर को चीन या जापान से हो सकता है।

 

पढ़ें :- एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन रोमांचकारी, ऐतिहासिक और असाधारण: सीएम योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...