1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ज्योतिषाचार्य’ या ब्लैकमेलिंग का बादशाह? अशोक खरात की गिरफ्तारी से 150 करोड़ के काले साम्राज्य का खुलासा, 58 वीडियो क्लिप भी मिले

ज्योतिषाचार्य’ या ब्लैकमेलिंग का बादशाह? अशोक खरात की गिरफ्तारी से 150 करोड़ के काले साम्राज्य का खुलासा, 58 वीडियो क्लिप भी मिले

Ashok Kharat Blackmailing Case : महाराष्ट्र के नासिक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाला अशोक खरात अब गंभीर आपराधिक आरोपों में घिर गया है। ‘कैप्टन’ के नाम से पहचान बनाने वाले खरात को पुलिस ने रेप और ब्लैकमेलिंग जैसे आरोपों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मामले की परतें और भी चौंकाने वाली होती जा रही हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Ashok Kharat Blackmailing Case : महाराष्ट्र के नासिक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाला अशोक खरात अब गंभीर आपराधिक आरोपों में घिर गया है। ‘कैप्टन’ के नाम से पहचान बनाने वाले खरात को पुलिस ने रेप और ब्लैकमेलिंग जैसे आरोपों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मामले की परतें और भी चौंकाने वाली होती जा रही हैं।

पढ़ें :- भाजपा नेत्री के साथ अधिवक्ता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ​गिरफ्तार

नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने 18 तारीख की सुबह करीब 4 बजे कार्रवाई करते हुए अशोक खरात को गिरफ्तार किया था । उसके खिलाफ सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दी गई है, जिसकी कमान महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते संभाल रही हैं। उन्होंने आरोपी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की है, हालांकि जांच अभी शुरुआती चरण में है।

इस केस में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला सबूत 58 वीडियो क्लिप्स हैं, जो पुलिस को छापेमारी के दौरान अलग-अलग डिजिटल डिवाइस से मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि इनमें महिलाओं और कुछ चर्चित चेहरों से जुड़े वीडियो हो सकते हैं। फिलहाल इनकी फॉरेंसिक जांच जारी है। अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो मामला सिर्फ यौन शोषण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक बड़े ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा भी हो सकता है।

इसी बीच शिरडी से भी एक नई शिकायत सामने आई है, जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर वायरल करने की धमकी दी गई और पैसे मांगे गए। इस मामले में खरात के ऑफिस से जुड़े कर्मचारी नीरज जाधव का नाम सामने आया है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है और पुलिस इस एंगल की जांच कर रही है।

पुलिस की छापेमारी में खरात के घर से एक पिस्टल, कारतूस और करीब साढ़े छह लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले 15 सालों में उसने करीब 150 से 200 करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ी कर ली। इसमें नासिक और आसपास के इलाकों में सैकड़ों करोड़ की जमीन, फार्महाउस, बंगले और ऑफिस शामिल हैं। अशोक खरात ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन भी है, जिससे उसने सामाजिक और धार्मिक प्रभाव हासिल किया। नवंबर 2022 में जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यहां पहुंचे थे, तब से खरात की पहचान और भी बढ़ गई थी।

हालांकि, महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति पहले से ही उस पर लोगों की आस्था के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है। फिलहाल SIT इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस की नजर आरोपी के वित्तीय लेनदेन, डिजिटल सबूतों और उसके नेटवर्क पर है। आने वाले दिनों में यह साफ हो सकेगा कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा था।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...