लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी एथर एनर्जी ने अपने स्कूटर, रिज्ता एस और 450एस पर आकर्षक कुछ समय के लिए डिस्काउंट ऑफर (Discount Offer) पेश किए हैं।
Ather Energy Rizta : लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी एथर एनर्जी ने अपने स्कूटर, रिज्ता एस और 450एस पर आकर्षक कुछ समय के लिए डिस्काउंट ऑफर (Discount Offer) पेश किए हैं। इस सुनहरेंं मौक का फायदा उठा कर ग्राहक मार्च 2026 तक 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ये ऑफर भारत भर में एथर एक्सपीरियंस सेंटर्स पर 31 मार्च तक उपलब्ध हैं। ज्यादा खरीदार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ऑप्शन (Electric Mobility Option) पर विचार करने के लिए इंस्पायर हो रहे हैं।
डिस्काउंट पैकेज
10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट, 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट और 3,500 रुपये की विस्तारित कंपोनेंट्स वारंटी। इन डिस्काउंट के साथ, रिज्ता एस की शुरुआती कीमत अब 1,04,758 रुपये (Mumbai Ex-showroom) है, जो इसकी मानक कीमत से 10,242 रुपये अधिक किफायती है।
एथर रिज्टा एस
इसी तरह, 450S की कीमत 1,13,100 रुपये (एक्स-शोरूम मुंबई) रखी गई है, जो लगभग 17,899 रुपये की कमी है। एथर रिज्टा एस अपने डिजाइन, 34 लीटर के बड़े अंडरसीट स्टोरेज और 123 किमी की आईडीसी रेंज (IDC Range) के साथ परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो रोजाना आने-जाने और छोटे-मोटे कामों के लिए अच्छी है। इसमें 2.9 किलोवाट-घंटे की बैटरी और 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड है।