1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Istanbul Firing : इस्तांबुल में इजरायल के कॉन्सुलेट के पास हमला , मारा गया हमलावर, दो पुलिसकर्मी घायल 

Istanbul Firing : इस्तांबुल में इजरायल के कॉन्सुलेट के पास हमला , मारा गया हमलावर, दो पुलिसकर्मी घायल 

इस्तांबुल में इजरायल के वाणिज्य दूतावास(Israeli Consulate) के बाहर उस समय अफरातफरी मच गई जब मंगलवार यानी 7 अप्रैल को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Istanbul Firing : इस्तांबुल में इजरायल के वाणिज्य दूतावास(Israeli Consulate) के बाहर
उस समय अफरातफरी मच गई जब मंगलवार यानी 7 अप्रैल को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इस घटना में एक हमलावर मारा गया और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। खबरों के अनुसार, अलग-अलग रिपोर्टों में मारे गए हमलावरों की संख्या को लेकर विरोधाभास था। शुरू में बताया था कि तीन हमलावर मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हुए, लेकिन बाद में उसने कहा कि एक हमलावर मारा गया और दो गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

खबरों के अनुसार, सरकारी मीडिया के हवाले से बताया कि इस्तांबुल में इज़रायली कॉन्सुलेट के बाहर गोलियां चलाने के बाद एक बंदूकधारीमारा गया। शेयर किए गए विज़ुअल्स में एक पुलिस अधिकारी को बंदूक निकालते और गोलियों की आवाज़ गूंजने पर आड़ लेते हुए देखा गया। एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...