नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने मंगलवार को डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष और साकेत गोखले सहित 10 टीएमसी (TMC) नेताओं को जमानत दे दी। इन नेताओं पर पिछले साल अप्रैल में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद चुनाव आयोग के सामने विरोध प्रदर्शन करने का आरोप है।
