HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya Deepotsav 2023: सीएम योगी बोले-500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्म भूमि पर बन रहा है भव्य मंदिर

Ayodhya Deepotsav 2023: सीएम योगी बोले-500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्म भूमि पर बन रहा है भव्य मंदिर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 500 वर्षों के इंतजार को खत्म करते हुए अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है, जिसके हम सब साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकार का कुल मिलाकर के 178 परियोजनाओं पर 30 हजार 500 करोड़ रुपए की धनराशि अयोध्या के विकास के लिए खर्च हो रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या नगरी रोशनी से पूरी तरह नहा उठी है। सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामकथा पार्क में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूप कलाकारों का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रभु श्रीराम को तिलक लगाया और उनकी आरती भी उतारी।

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 500 वर्षों के इंतजार को खत्म करते हुए अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है, जिसके हम सब साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकार का कुल मिलाकर के 178 परियोजनाओं पर 30 हजार 500 करोड़ रुपए की धनराशि अयोध्या के विकास के लिए खर्च हो रही है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पहले अयोध्या उपेक्षित थी, अब नहीं है। राम लला आ रहे हैं, अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाएंगे। कई सालों का एक लंबा इंतजार है। आज हमारी पीढ़ी बहुत सौभाग्यशाली है। इसके लिए हमारे लोगों ने बहुत संघर्ष किया। जब यहां भगवान आ रहे हो तो आपको ऐसे ही उनका स्वागत करना है। पीएम मोदी राम लला को विराजमान करेंगे और वहीं अयोध्यावासियों को इसी तरह से दिवाली मनानी होगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...