1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya News : ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगल पर हनुमानगढ़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब,बजरंगबली के जयकारों से गूंजी अयोध्या

Ayodhya News : ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगल पर हनुमानगढ़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब,बजरंगबली के जयकारों से गूंजी अयोध्या

ज्येष्ठ माह (Jyestha Month) के तीसरे मंगलवार को बजरंगबली (Bajrangbali)  की प्रधान पीठ हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्त उमड़े तो दिन चढ़ने के साथ भक्ति का रंग मार्गों पर भी प्रवाहित हुआ।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। ज्येष्ठ माह (Jyestha Month) के तीसरे मंगलवार को बजरंगबली (Bajrangbali)  की प्रधान पीठ हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्त उमड़े तो दिन चढ़ने के साथ भक्ति का रंग मार्गों पर भी प्रवाहित हुआ। हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) में सुबह चार बजे से ही बजरंगबली (Bajrangbali) के जयकारे गूंजने लगे। फूलों से सजे हनुमंतलला (Hanumantlala) की दिव्य छवि का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले-हमारी सरकार ने मच्छर और माफिया दोनों का इलाज कर जड़ से खत्म किया, अब बीमारी भी दूर और क्राइम भी

हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi)  के निकास द्वार पर निर्माण कार्य के चलते प्रवेश द्वार से ही श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया जा रहा है। इसी रास्ते से भक्त वापस भी लौट रहे हैं। छोटे-छोटे ब्लॉक में श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जा रहा है। ज्येष्ठ माह (Jyestha Month) के मंगल पर शहर में जगह-जगह भंडारे भी सजे हैं। इनमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...