1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of Hadjod Ayurvedic Herbs: आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है हड़जोड़, इसके इस्तेमाल से होती हैं शरीर की ये दिक्कतें दूर

Benefits of Hadjod Ayurvedic Herbs: आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है हड़जोड़, इसके इस्तेमाल से होती हैं शरीर की ये दिक्कतें दूर

हड़जोड़ एक आयुर्वेदिक जड़ीबूटी है। इसका यूज औषधियों में किया जाता है। इससे हड्डियों को जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर किसी को बवासीर की परेशानी हो तो उनके लिए फायदेमंद हो सकती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Hadjod Ayurvedic Herbs:  हड़जोड़ एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसका यूज औषधियों में किया जाता है। इसे हड्डियों को जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर किसी को बवासीर की परेशानी हो तो उनके लिए फायदेमंद हो सकती है। एक वेबसाइट में प्रकाशित लेख के अनुसार हड़जोड़ (Hadjod) किसी प्रकार की मोच, अल्सर और पेट से संबंधित तमाम समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और अपचा जैसी समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है।

पढ़ें :- LPG Big News : एक नहीं... अब मिलेंगे डबल LPG सिलेंडर, ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला

कई लोगो को गैस, कब्ज, अपच जैसी पेट से संबंधित दिक्कतें रहती हैं ऐसे लोगो को हड़जोड़ (Hadjod)  के पांच से पांच पत्तों का रस निकाल कर शहद के साथ मिलाकर पीने से लाभ मिल सकता है। इसके अलावा पेट से संबंधित तमाम दिक्कतों में भी आराम मिलता है।

इसके अलावा किसी प्रकार की चोट या घाव पर इसका रस लगाने से जल्दी भर जाता है। कुछ लोगो को स्पाईसी और अधिक मसालेदार खाने के शौंकीन होते हैं ऐसे लोगो को वबासीर की दिक्कत हो जाती है। ऐसे लोगो के लिए हड़जोड़ (Hadjod)  का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए हड़जोड़ (Hadjod)  की पत्तियों को पीसकर रस निकाल लें और इसमें गाय का दूध मिक्स करके पी लें। इससे बवा,ीर की दिक्कत में राहत मिल सकती है।

इसके अलावा जिन महिलाओं को डिलीवरी के बाद पेट या पेट के आस पास दर्द की दिक्कत रहती है उनके लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए हड़जोड़ के पत्तों को पीसकर लेप लगा लें और जहां दर्द हो रहा लगा लें। दर्द में राहत मिलेगी। कई लोगो को पाचन से संबंधिकत दिक्कतें रहती हैं उनके लिए हड़जोड़ (Hadjod)  फायदेमंद हो सकता है। यह न सिर्फ पाचन को बेहतर करता है बल्कि भूख को बढ़ाने में भी मदद करता है।

पढ़ें :- महायुद्ध की आहट : ईरान का इजरायल पर भीषण हमला, मिसाइल और ड्रोन से दहला हाइफा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...