1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL पर बदला बांग्लादेश का रुख: प्रसारण पर पहले बैन, अब ‘ग्रीन सिग्नल’… क्या भारत दौरे से जुड़ा है फैसला?

IPL पर बदला बांग्लादेश का रुख: प्रसारण पर पहले बैन, अब ‘ग्रीन सिग्नल’… क्या भारत दौरे से जुड़ा है फैसला?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर बांग्लादेश का रुख अब पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां प्रसारण पर रोक लगा दी गई थी, वहीं अब नई सरकार ने साफ कर दिया है कि IPL टेलीकास्ट पर कोई बैन नहीं रहेगा। दरअसल, तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को IPL 2026 से......

By हर्ष गौतम 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर बांग्लादेश का रुख अब पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां प्रसारण पर रोक लगा दी गई थी, वहीं अब नई सरकार ने साफ कर दिया है कि IPL टेलीकास्ट पर कोई बैन नहीं रहेगा। दरअसल, तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को IPL 2026 से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के रिश्तों में तनाव आ गया था। इसी विवाद के बीच तत्कालीन मोहम्मद यूनुस सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टीम को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया। यहीं नहीं, उस समय बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर भी बैन लगा दिया गया था, जिससे क्रिकेट फैंस हैरान रह गए थे।

पढ़ें :- MS Dhoni को मिस करेंगे फैंस : IPL 2026 से ठीक पहले CSK को लगा बड़ा झटका

अब बदला रुख, सरकार का साफ संदेश

सत्ता परिवर्तन के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं। बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने साफ कहा है कि सरकार खेल और राजनीति को अलग रखना चाहती है। उन्होंने कहा, “अगर कोई चैनल IPL का प्रसारण करना चाहता है, तो हम उसे सकारात्मक नजरिए से देखेंगे। हम किसी भी टेलीकास्ट पर रोक नहीं लगाएंगे।”

केबल ऑपरेटर्स ने भी दिया संकेत

केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी रेजाउल करीम लाबलू ने भी स्पष्ट किया कि फिलहाल IPL टेलीकास्ट पर कोई रोक नहीं है। अगर Star Sports या कोई अन्य चैनल मैच दिखाना चाहता है, तो उसे प्रसारित किया जा सकता है।

पढ़ें :- T20 World Cup : फाइनल से पहले मिशेल सेंटनर का बड़ा बयान, बोले- 'मुझे अरबों दिल तोड़ने और ट्रॉफी जीतने में नहीं होगी कोई दिक्कत' बुमराह हैं गेम चेंजर

भारत दौरे से जुड़ रहे हैं संकेत

अब इस फैसले की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, इस साल सितंबर में भारत को बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। ऐसे में IPL पर नरमी को एक ‘डिप्लोमैटिक सिग्नल’ के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि सरकार ने इसे सीधे तौर पर भारत दौरे से नहीं जोड़ा है, लेकिन बदले हुए रुख से साफ है कि दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों में फिर से नरमी आ सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...