टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वनडे टीम में जगह को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठते रहे हैं। मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स कई बार सामने आईं, जब ऐसा बताया गया कि रोहित को वर्ल्ड कप 2027 (ODI World Cup 2027) में खेलते हुए फैंस नहीं देख पाएंगे। हालांकि, अब इन अफवाहों पर विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है।
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वनडे टीम में जगह को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठते रहे हैं। मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स कई बार सामने आईं, जब ऐसा बताया गया कि रोहित को वर्ल्ड कप 2027 (ODI World Cup 2027) में खेलते हुए फैंस नहीं देख पाएंगे। हालांकि, अब इन अफवाहों पर विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुंबई में गुरुवार को मीटिंग हुई। इसमें रोहित के भविष्य को लेकर भी चर्चा होनी थी। अब खबर सामने आ रही है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) त विश्व कप 2027 के लिए प्लान का हिस्सा हैं। बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रहे। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे मुंबई में नहीं थे।
रोहित शर्मा की जगह पर कोई खतरा नहीं
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम में रोहित शर्मा की जगह को लेकर कोई खतरा नहीं है। उनको लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि वे विश्व कप 2027 में खेलते हुए नहीं दिखेंगे लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिव्यू मीटिंग के बाद बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि आप सभी को पता है कि वे कितना शानदार खेल रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। पहले दो मैच में रोहित के बल्ले से रन नहीं निकले थे। दूसरे मैच में फ्लॉप होने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित के करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है। हालांकि, तीसरे मैच में रोहित ने शतक लगया और इन अफवाहों पर कुछ समय के लिए विराम लगा दिया था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नजर आएंगे रोहित
हिटमैन अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और इस वजह से फैंस को उनको एक्शन में बहुत कम देखने का मौका मिलता है। भारत को अगली वनडे सीरीज 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है, जिसमें रोहित खेलते हुए दिखाई देंगे।